{"_id":"650d661700156785c90d8973","slug":"tdp-mlas-suspended-andhra-pradesh-assembly-speaker-tammineni-sitaram-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: हंगामा करने को लेकर टीडीपी के 15 विधायकों के निलंबन का मामला गरमाया; स्पीकर पर पक्षपात का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: हंगामा करने को लेकर टीडीपी के 15 विधायकों के निलंबन का मामला गरमाया; स्पीकर पर पक्षपात का आरोप
Fri, 22 Sep 2023 03:32 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 22 Sep 2023 03:32 PM IST
सार
टीडीपी के विधायक अंगनी सत्य ने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए मीडिया को बताया कि स्पीकर तम्मीनेनी सीताराम राज्य के विपक्षी पार्टी की दलील नहीं सुन रही थी।
विज्ञापन
Andra Pradesh Assembly
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश विधानसभा ने गुरुवार को तेलगु देसम पार्टी (टीडीपी) के विधायकों को निलंबित कर दिया, जिसके बाद निलंबित विधायक नंदामुरी बालाकृष्णा ने इसे अलोकतांत्रिक बताया। विधायकों को निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि न्याय की मांग कर रहे विधायकों को सदन में निलंबित करना अलोकतांत्रिक है।
निलंबित किए गए 15 विधायकों में बालाकृष्णन भी शामिल हैं। इन सभी विधायकों को सदन में उनके खराब व्यवहार के कारण निलंबित किया गया था। बालाकृष्णन ने बताया कि हंगामा युवाजन श्रमिका रायथू ने शुरू किया था। उन्होंने कहा, सदन में हंगामा युवाजन श्रमिका रायथू ने शुरू किया था। हम न्याय के लिए लड़ रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया है। विधानसभा स्पीकर ने टीडीपी विधायकों को सदन में अनुशासनहीनता पैदा करने के लिए चेतावनी भी दी थी।
स्पीकर पर लगाया पक्षपात का आरोप
टीडीपी के विधायक अंगनी सत्य ने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए मीडिया को बताया कि स्पीकर तम्मीनेनी सीताराम राज्य के विपक्षी पार्टी की दलील नहीं सुन रही थी। उन्होंने कहा, 'सदन में हमने चंद्रबाबू नायडू के अलोकतांत्रिक तरीके से हुए गिरफ्तारी के बारे में पूछ रहे थे। हम सभी मामलों को वापस लेने के लिए लड़ रहे हैं। ये सभी मामले अवैध हैं। सीआईडी और एसीबी ने जो पैसो के बारे में बताया, उसका भी कोई सुराग नहीं है।' प्रसाद को सदन के शेष सत्र तक निलंबित किया गया है। निलंबित हुए विधायकों के लिए टीडीपी के विधायक गोरंटला बुचैया चौधरी ने कहा, 'उन्हें निलंबित कर दिया गया है। हम जनता के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। वे संवैधानिक अधिकारों का पालन न कर शर्ते तय कर रहे हैं। वे हमें चर्चा नहीं करने दे रहे हैं।'
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक उंदावल्ली श्रीदेवी ने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा, 'वे पार्टियों को समान महत्व नहीं देते हैं। स्पीकर को सभी पार्टियों को बोलने का अधिकार देना चाहिए। वह केवल एक पक्ष का समर्थन कर रहे हैं। हम न्यायिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। हम चंदबाबू नायडू के जल्द से जल्द रिहाई की मांग कर रहे हैं। सीएम जगन मोहन रेड्डी को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि यह अवैध गिरफ्तारी है।'
स्पीकर ने मुख्य विपक्षी पार्टी के 15 विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित किया था। उन्होंने उनके अलावा पी केशव, ए सत्य प्रसाद और श्रीधर रेड्डी को शेष सत्र तक निलंबित किया है। सत्र के शुरू होने के साथ ही टीडीपी विधायकों ने चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर चर्चा करने की मांग करने लगे। जब स्पीकर ने उनकी मांग खारीज कर दी तो विधायकों का झुंड वेल में आकर स्पीकर के पोडियम को घेर लिया। इस दौरान विधायकों ने पोस्टर दिखाया और नारे भी लगाए।