{"_id":"5fee4d7a1836d4100a472323","slug":"tax-department-raids-kolkata-business-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग ने कोलकाता के कारोबारी समूह का 178 करोड़ का कालाधन पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयकर विभाग ने कोलकाता के कारोबारी समूह का 178 करोड़ का कालाधन पकड़ा
Fri, 01 Jan 2021 03:45 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 01 Jan 2021 03:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने इस्पात, संगमरमर और अनाज के कारोबार में शामिल कोलकाता के दो कारोबारी समूहों पर छापा मारकर 178 करोड़ रुपये के कालेधन का पता लगाया है। सीबीडीटी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, एक करोड़ रुपये नकद और 1.42 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त किए गए हैं। इस्पात के विनिर्माण और व्यापार, संगमरमर एवं पत्थर तथा अनाज के व्यापार में शामिल कोलकाता के दो समूहों के परिसरों में छापे मारे गये।
विज्ञापन
इन समूहों ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने खुद के बेहिसाब धन को बाहर भेज कर वापस लाने के लिए कागजी या फर्जी कंपनियों का सहारा लिया। सीबीडीटी ने बताया कि अब तक कुल 178 करोड़ रुपये की गुप्त रखी गई आय का पता चला है।
विज्ञापन