{"_id":"60a261c8be4e444228522e5e","slug":"tauktae-havoc-ship-stranded-near-mumbai-273-people-aboard-ins-kochi-left-for-rescue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताउते का कहर: मुंबई के पास फंसा जहाज, 273 लोग हैं सवार, बचाव के लिए नौसेना ने दो पोत भेजे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ताउते का कहर: मुंबई के पास फंसा जहाज, 273 लोग हैं सवार, बचाव के लिए नौसेना ने दो पोत भेजे
Mon, 17 May 2021 06:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 17 May 2021 06:00 PM IST
सार
ताउते तूफान के कारण देश के तटीय राज्यों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच खबर है कि मुंबई के पास समुद्र में एक जहाज फंस गया है।
विज्ञापन
cyclone tauktae
- फोटो : PTI
विस्तार
ताउते तूफान के कारण एक जहाज मुंबई हीरा आयल फील्ड्स के पास समुद्र में फंस गया है। जहाज में 273 लोग सवार हैं। जहाज व उसमें फंसे लोगों के बचाव के लिए नौसेना ने अपना पोत आईएनएस कोच्चि व तलवार को मौके पर भेज दिया है।
विज्ञापन
ताउते की वजह से महाराष्ट्र और मुंबई के तटीय इलाकों में मौसम बेहद खराब है। मुंबई से करीब 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास यह जहाज फंसा है। इस पर सवार कम से कम 273 लोगों की जान पर संकट है। सूचना मिलते ही नौसेना ने अपने दो पोत आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को मौके पर भेजा है। अन्य बचाव दल भी रवाना हो गए हैं। विमानों व हेलिकॉप्टरों को भी वहां रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन