फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tauktae cyclone will hi gujarat coastal area today by evening and one lakh people have evacuated

ताउते तूफान: आज शाम गुजरात के तट से टकराएगा, एक लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

Mon, 17 May 2021 01:53 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 17 May 2021 01:53 PM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम तक ताउते तूफान गुजरात के तट से टकराएगा। इसके अलावा गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
tauktae cyclone will hi gujarat coastal area today by evening and one lakh people have evacuated
ताउते चक्रवाती तुफान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

‘ताउते’ के तूफान से अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के बाद अब इसके सोमवार शाम गुजरात पहुंचने का अनुमान है और रात आठ बजे से 11 बजे के बीच राज्य के तटीय इलाकों से होता हुआ यह आगे बढ़ जाएगा। एहतियात के तौर पर राज्य प्रशासन ने 17 जिलों के तटीय इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और सोमवार सुबह फिर बचाव कार्य शुरू किया ।

विज्ञापन


राज्य आपात सेवा केंद्र के अनुसार सोमवार सुबह छह बजे तक 24 घंटे में गुजरात के 21 जिलों के 84 तालुका में चक्रवाती विक्षोभ के कारण हल्की बारिश भी हुई। छह तालुका में करीब एक इंच से अधिक बारिश हुई। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के  अनुसार, तूफान ‘ताउते’ ‘‘अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है।
विज्ञापन


आईएमडी ने कहा कि इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 मई की शाम को गुजरात तट पर पहुंचने और 17 मई की रात (आठ से 11 बजे के बीच) पोरबंदर और महुवा (भावनगर जिला) के बीच गुजरात तट को पार करने का अनुमान है। इस दौरान 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी ने कहा कि चक्रवात की वजह से राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, सोमवार और मंगलवार को सौराष्ट्र, दीव और गुजरात क्षेत्र के दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है।

उसने कहा कि मंगलवार तक समुद्र की स्थिति ‘‘असाधारण’’ रहेगी और इसके बाद इसमें सुधार आएगा। राज्य सरकार ने बताया कि 17 जिलों के 655 संवेदनशील गांवों से एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित अस्थायी आश्रयों में ठहराया गया है। उसके अनुसार, चक्रवात के कारण किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वन, सड़क एवं आवास, स्वास्थ्य, राजस्व तथा बिजली सहित कई विभागों के दलों को तैनात किया गया है।


इनके अलावा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 41 दल और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के 10 दलों को भी तैनात किया गया है। एनडीआरएफ के तीन दलों को तैयार भी रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी भी तैनाती की जा सके। उसके अनुसार, चक्रवात की वजह से बिजली जाने की स्थिति में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों में विशेष प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed