{"_id":"60aad5028ebc3e300a19fb9f","slug":"tauktae-cyclone-death-toll-from-barge-accident-crosses-70-and-16-people-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताउते चक्रवात: बार्ज हादसे से मरने वालों की संख्या 70 के पार पहुंची, 16 लोग अभी भी लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ताउते चक्रवात: बार्ज हादसे से मरने वालों की संख्या 70 के पार पहुंची, 16 लोग अभी भी लापता
Mon, 24 May 2021 03:49 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई/अहमदाबाद
एजेंसी, मुंबई/अहमदाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 24 May 2021 03:49 AM IST
सार
- एक नौसेना अधिकारी ने बताया कि रविवार को बरामद शवों की पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार को हादसे का शिकार हुए बार्ज पर 261 लोग सवार थे, जिनमें से 186 को बचाया जा चुका है और 70 के शव बरामद हो चुके हैं
विज्ञापन
Crew Of Barge P305
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताउते चक्रवात के दौरान मुंबई के करीब बार्ज पी305 और टगबोट वाराप्रदा के डूबने से हुए हादसे में लापता चार और लोगों के शव रविवार को बरामद हुए। बचाव अभियान चला रही भारतीय नौसेना ने बताया कि अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या 70 से ज्यादा हो गई है, जबकि 16 लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
लापता लोगों की तलाश जारी है। उधर, गुजरात के वलसाड जिले में रविवार को भी समुद्र तट पर दो शव बरामद हुए, जो बार्ज हादसे के ही पीड़ितों के माने जा रहे हैं। एक नौसेना अधिकारी ने बताया कि रविवार को बरामद शवों की पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार को हादसे का शिकार हुए बार्ज पर 261 लोग सवार थे, जिनमें से 186 को बचाया जा चुका है और 70 के शव बरामद हो चुके हैं। पांच लोग अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
टगबोट पर वाराप्रदा पर सवार 13 में से 11 लोग लापता हैं, जबकि दो को बचा लिया गया था। उधर, वलसाड के पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह झाला ने बताया कि रविवार को मिले दोनों शव से पहले शनिवार शाम को भी जिले में दो अलग-अलग तटों पर बार्ज पी-305 में लापता चार लोगों के शव मिले थे, जिनकी शिनाख्त उनके पहचान पत्र से की गई थी।
विज्ञापन