फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tathagata Roy governor of Tripura seeks govt job for BJP leader

त्रिपुरा के राज्यपाल ने CM बिप्लब को भेजा भाजपाई के लिए सरकारी नौकरी का सिफारिशी पत्र

Mon, 30 Apr 2018 10:29 AM IST
रीता तिवारी, अमर उजाला, अगरतला
रीता तिवारी, अमर उजाला, अगरतला Updated Mon, 30 Apr 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Tathagata Roy governor of Tripura seeks govt job for BJP leader

त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय ने पश्चिम बंगाल के एक भाजपा कार्यकर्ता को कथित तौर पर राज्य सरकार में नौकरी देने की लिखित सिफारिश की है जिससे यहां नया सियासी विवाद पैदा हो गया है।

विज्ञापन

 
बीते 14 मार्च को मुख्यमंत्री बिप्लब देब को भेजे गए एक पत्र में उन्होंने बंगाल में पार्टी के एक सहयोगी सर्वदमन राय को सरकारी नौकरी देने की सिफारिश की है। सर्वदमन राय पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और यहां एक सलाहकार फर्म चलाते हैं। राज्य की विपक्षी दल माकपा ने राज्यपाल के इस कदम को अप्रत्याशित बताते हुए उन पर संवैधानिक पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


माकपा सांसद शंकर प्रसाद दत्त ने कहा है कि एक राज्यपाल अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता को ऐसी सरकार में नौकरी देने की सिफारिश करता है जो उसी की पार्टी यानी भाजपा की है। इससे बचकानी बात और क्या हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि राज्यपाल ने इस मसले पर मुख्यमंत्री से पहले कथित तौर पर जुबानी बात की थी और अगले ही दिन पत्र भेज दिया। उन्होंने अपने पत्र के साथ भाजपा कार्यकर्ता का बायोडाटा भी भेजा था। 


राज्यपाल बोले, वैध वजहों से लिखा पत्र 
विवाद बढ़ता देख राज्यपाल ने सफाई दी है कि यह एक सामान्य पत्र है जो वैध वजहों से लिखा गया था। वहीं सर्वदमन राय ने सफाई दी है कि उनको राज्यपाल के सिफारिशी पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने माना है कि राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उन्होंने त्रिपुरा की सरकार के साथ काम करने की इच्छा जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed