फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tata Group sets up tea packaging unit in Odisha CM Navin Patnaik inaugurates news in Hindi

ओडिशा: टाटा समूह की चाय पैकेजिंग इकाई का उद्घाटन, 100 करोड़ रुपये आई है लागत

Thu, 22 Jul 2021 10:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 22 Jul 2021 10:54 PM IST
सार

ओडिशा में गुरुवार को टाटा समूह की नई चाय पैकेजिंग इकाई का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस मौके पर टाटा समूह को धन्यवाद कहा और दावा किया कि औद्योगिक विकास के क्षेत्र में ओडिशा देश में सबसे आगे है। 

विज्ञापन
Tata Group sets up tea packaging unit in Odisha CM Navin Patnaik inaugurates news in Hindi
नवीन पटनायक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को एक चाय पैकेजिंग इकाई का उद्घाटन किया। राज्य के गंजम जिले में गोपालपुर में स्थित यह चाय पैकेजिंग इकाई टाटा कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की है। अधिकारियों ने बताया कि इस कारखाने को 100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 18 महीने की अवधि में शुरू किया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि इससे 900 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस कारखाने को देश के सबसे बड़े चाय पैकेजिंग प्लांट के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस प्लांट की क्षमता 1.5 करोड़ किलो चाय उत्पादन की क्षमता है जिसे आगे बढ़ाकर 5 करोड़ किलोग्राम करने की योजना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पटनायक ने की टाटा समूह की सराहना
यह प्लांट मध्य भारत के राज्यों और ओडिशा के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना की चाय की जरूरत पूरी करेगा। इस इकाई का संचालन टाटा कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स की सहयोगी अमलगमेट प्लांटेशन करेगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के औद्योगिक विकास में टाटा समूह के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में पैदा होंगे रोजगार के नए मौके: सीएम
पटनायक ने कहा, 'वे (टाटा समूह) शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास पहल में ओडिशा सरकार के साथ भागीदारी के माध्यम से सामाजिक विकास को उत्प्रेरित करने में भी आगे आए हैं।' पटनायक ने कहा कि ओडिशा भारत में औद्योगिक विकास में सबसे आगे बना हुआ है और यहां रोजगार के कई नए मौके उत्पन्न होने वाले हैं।

टाटा ने किया ओडिशा में 60 हजार करोड़ का निवेश
वहीं, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा कि हमारी कंपनी ने पिछले पांच साल के दौरान ओडिशा में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। टाटा कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स के सीईओ व एमडी सुनील डिसूजा ने कहा कि टाटा स्टील ने गोपालपुर एसईजेड में विकास के लिए 500 करोड़ रुये का निवेश किया है।

केरल में एक एमओयू पर हस्ताक्षर करेगी टीसीएस
उधर, केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) केरल औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कॉरपोरेशन के साथ 1350 करोड़ रुपये के लिए एक एमओयू पर दस्तखत करेगी। टीसीएस का प्रोजेक्ट 36.38 एकड़ भीमि में होगा। इसका पहले चरण में 600 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और दूसरे चरण में 750 करोड़ का। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed