फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tariffs will not affect the Indian economy; Trump's pressure tactics will backfire; know how

Tariffs: टैरिफ का भारतीय अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ेगा असर; ट्रंप की दबाव की रणनीति पर फिरेगा पानी; जानें कैसे

Thu, 14 Aug 2025 10:28 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 14 Aug 2025 10:28 AM IST
सार

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग के निदेशक यीफार्न फुआ  ने कहा कि भारत व्यापार आधारित अर्थव्यवस्था नहीं है। साथ ही जीडीपी के मुकाबले निर्यात में अमेरिका के प्रति भारत का जोखिम केवल दो फीसदी है। इससे अमेरिकी टैरिफ भारत को प्रभावित नहीं कर पाएगा। 

विज्ञापन
Tariffs will not affect the Indian economy; Trump's pressure tactics will backfire; know how
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। इसे लेकर बाजार और दुनियाभर में बड़ी हलचल है। कई देश और आर्थिक विशेषज्ञ टैरिफ को भारत के लिए खतरा बता रहे हैं। लेकिन इसका भारत के आर्थिक विकास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अमेरिकी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने यह दावा किया है। कंपनी ने कहा है कि टैरिफ के बाद भी भारत की सॉवरेन रेटिंग का पूर्वानुमान पॉजिटिव रहेगा। कंपनी के दावे से साफ है कि ट्रंप की भारत पर दबाव बनाने की रणनीति पर पानी फिरने वाला है। 

विज्ञापन


एशिया प्रशांत रेटिंग को लेकर हुए वेबिनार में एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग के निदेशक यीफार्न फुआ  ने कहा कि भारत व्यापार आधारित अर्थव्यवस्था नहीं है। साथ ही जीडीपी के मुकाबले निर्यात में अमेरिका के प्रति भारत का जोखिम केवल दो फीसदी है। उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटिकल्स और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले प्रमुख क्षेत्रों को टैरिफ से छूट मिली है। इसलिए हमें नहीं लगता कि टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए भारत के प्रति सकारात्मक नजरिया रखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


भारत में निवेश पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर एसएंडपी निदेशक ने कहा कि पिछले कुछ साल से व्यवसायों के लिए चीन प्लस वन रणनीति काम कर रही है। कंपनियां घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत में व्यवसाय स्थापित कर रही हैं। कई व्यवसाय वहां इसलिए नहीं जा रहे हैं कि वे सिर्फ अमेरिका को निर्यात करना चाहते हैं। उनमें से कई वहां विशाल घरेलू बाजार के कारण भी जा रहे हैं। उभरता हुआ मध्यम वर्ग बड़ा हो रहा है। इसलिए जो लोग भारत में अधिक निवेश करना चाहते हैं और निर्यात करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह जरूरी नहीं कि अमेरिकी बाजार ही हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सावॅरेन रेटिंग को बढ़ा दिया था
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने पिछले साल मजबूत आर्थिक विकास का हवाला देते हुए भारत की सॉवरेन रेटिंग बीबीबी निगेटिव को बढ़ाकर सकारात्मक कर दिया था। एसएंडपी के अनुमानों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी, जो पिछले वित्त वर्ष के प्रदर्शन के बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed