{"_id":"61f87ba84f42f3517935957e","slug":"targeting-pm-modi-former-union-minister-shashi-tharoor-said-o-mitron-is-more-dangerous-than-omicron","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम पर साधा निशाना: पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा- ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है 'ओ मित्रों' ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम पर साधा निशाना: पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा- ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक है 'ओ मित्रों'
Tue, 01 Feb 2022 05:45 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 01 Feb 2022 05:45 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कटाक्ष करते हुए कहा कि ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक ओ मित्रों है। इससे ध्रुवीकरण में बढ़ोतरी हुई और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। आरोप लगाया कि आडंबरपूर्ण शब्द समाज को बांटने और घृणा फैलाने में लिप्त है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक ओ मित्रों है। हम प्रतिदिन देख रहे हैं कि ध्रुवीकरण, घृणा, कट्टरता में वृद्धि हो रही है, संविधान के साथ धोखा हो रहा है। इस वायरस का हल्का संस्करण नहीं है।
विज्ञापन
वहीं ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आलोचना करते हुए पूछा, क्या कांग्रेस कोविड महामारी को राजनीति से ऊपर रख सकती है। पहले कांग्रेस ने वैक्सीन को लेकर संदेह पैदा किया और अब ओमिक्रॉन को खतरनाक नहीं बता रही है। इसी तरह से अखिलेश ने सीएए को कोविड से खतरनाक बताया था। क्या इन लोगों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास है? बता दें कि मित्रों का मतलब दोस्त होता है, जिसका इस्तेमाल मोदी अपने पूर्व के भाषणों में करते रहे हैं।
विज्ञापन