{"_id":"60bcd4838ebc3e7a8b5dd3db","slug":"target-on-governor-mahua-moitras-taunt-uncle-ji-brought-his-family-to-raj-bhavan-made-osds","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल पर निशाना: महुआ का तंज-अपने खानदान को राजभवन लाए 'अंकल जी', बनाया ओएसडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यपाल पर निशाना: महुआ का तंज-अपने खानदान को राजभवन लाए 'अंकल जी', बनाया ओएसडी
Sun, 06 Jun 2021 07:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:28 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर निशाना साधा है। मोइत्रा ने ट्विटर पर एक सूची जारी कर दावा किया कि उनके रिश्तेदार को राजभवन में खास पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राजभवन में ओएसडी पदों पर अपने परिवार के लोगों और परिचितों को नियुक्त किया है। मोइत्रा ने तंज कसते हुए कहा कि 'अंकल जी' अपने पूरे गांव और खानदान को राजभवन में ले आए हैं।'
विज्ञापन
सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को 'अंकल जी' कहते हुए दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों और अन्य परिचितों को राजभवन में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। मोइत्रा ने एक सूची ट्विटर पर साझा की है, जिसमें राज्यपाल के ओएसडी अभ्युदय शेखावत, ओएसडी-समन्वय अखिल चौधरी, ओएसडी-प्रशासन रुचि दुबे, ओएसडी-प्रोटोकॉल प्रशांत दीक्षित, ओएसडी-आईटी कौस्तव एस वलिकर और नव-नियुक्त ओएसडी किशन धनखड़ का नाम है।
विज्ञापन
मोइत्रा ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद ने साथ ही कहा कि शेखावत धनखड़ के बहनोई के बेटे, रुचि दुबे उनके पूर्व एडीसी मेजर गोरांग दीक्षित की पत्नी तथा प्रशांत दीक्षित भाई हैं। मोइत्रा ने कहा कि वलिकर, धनखड़ के मौजूदा एडीसी जनार्दन राव के बहनोई हैं जबकि किशन धनखड़ राज्यपाल के एक और करीबी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
And Uncleji- while you’re at it- take the extended family you’ve settled in at WB RajBhavan with you. pic.twitter.com/a8KpNjynx9
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) June 6, 2021
राज्यपाल के ट्वीट के जवाब में मोइत्रा ने यह लिखा
मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताने से संबंधित धनखड़ के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अंकलजी पश्चिम बंगाल की 'चिंताजनक स्थिति' सुधर जाएगी अगर आप क्षमा-याचना करके वापस दिल्ली चले जाएं और कोई अन्य नौकरी तलाश लें।'
तृणमूल नेत्री मोइत्रा ने राज्यपाल को कुछ सुझाव दिए-
1. विपक्ष को कितना बेहतर तरीके से ठोको, इसको लेकर मुख्यमंत्री अजय बिष्ट योगी के सलाहकार बन जाइये।
2. महामारी के दौरान कैसे बेहतर तरीके से छुपा जाए, इसके लिए गृह मंत्री के सलाहकार बन जाइये। और हां, जब आप वापस जाएं तो पश्चिम बंगाल के राजभवन में बसे अपने भरे-पूरे परिवार को साथ ले जाएं।'
टीएमसी सांसद से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, 'हम सभी के पास उसने सवाल पूछने का लोकतांत्रिक अधिकार है। वह राज्य सरकार से सवाल पूछते रहते हैं। मैं उनसे आईना देखने का अनुरोध करती हूं। वह अपने पूरे गांव और पूरे खानदान को राजभवन ले आए हैं।'
इन आरोपों पर अभी राजभवन की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।