{"_id":"5a8e78344f1c1b462c8b9630","slug":"taparia-family-seal-the-four-flats-deal-in-mumbai-for-240-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के इस परिवार ने 240 करोड़ रुपए में खरीदे 4 फ्लैट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई के इस परिवार ने 240 करोड़ रुपए में खरीदे 4 फ्लैट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
किलाचंद हाउस
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि मुंबई में घर खरीदना और बनाना काफी मंहगा सौदा है। इस समय रीयल एस्टेट की स्थिति डंवाडोल चल रही है लेकिन मुंबई के ही एक बिजनेस परिवार ने 240 करोड़ रुपए में 4 फ्लैट खरीदे हैं। इन फ्लैट्स को 1.2 लाख रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से खरीदा गया है। यह फ्लैट नेपिअन सी रोड पर बनने वाले लग्जरी आवासीय टावर द रेजिडेंस की 28वीं और 31वीं मंजिल में खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
फ्लैटों की यह डील पिछले महीने हुई थी। जिसमें 1.2 लाख रुपए प्रति वर्गफुट के हिसाब से चारों फ्लैट खरीदे गए हैं। चारों फ्लैट सुपर बिल्टअप हैं और इनका कॉर्पोरेट एरिया 4500 वर्गफीट का है। यह आवासीय टावर किलाचंद हाउस के पास है जो मुंबई का एक ग्रैंड पैलेस है। रियल एस्टेट जिस तरह से इस समय कमजोर है, ऐसे समय में इस डील को काफी बड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
इन फ्लैट्स को तापरिया परिवार ने खरीदा है जो पहले गर्भनिरोधक निर्माता फैमी केयर के मालिक थे। इस कंपनी को उन्होंने तीन साल पहले 4,600 करोड़ रुपए में बेच दिया था। यह परिवार मुंबई का अकेला सबसे ज्यादा टैक्स का भुगतान करने वाला व्यक्तिगत परिवार है। बुधवार को परिवार के कानूनी फर्म वाडिया गांधी ने एक बयान जारी कर इस खरीद की जानकारी दी।
विज्ञापन