{"_id":"59242eac4f1c1bab3c5359fb","slug":"tantrik-chandra-swami-passes-away-he-was-close-to-narsimha-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चित तांत्रिक चंद्रास्वामी का निधन, नरसिम्हा राव के थे आध्यात्मिक गुरु","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चर्चित तांत्रिक चंद्रास्वामी का निधन, नरसिम्हा राव के थे आध्यात्मिक गुरु
amarujala.com-Presented by- श्रवण शुक्ला
Updated Tue, 23 May 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
तांत्रिक चंद्रास्वामी की मौत
- फोटो : amar ujala
मशहूर तांत्रिक चंद्रास्वामी का निधन हो गया है। वो नरसिम्हा राव के अध्यात्मिक गुरू माने जाते रहे हैं। साल 1948 में जन्मे चंद्रास्वामी का असली नाम नेमिचंद था।
तांत्रिक चंद्रास्वामी का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। तांत्रिक चंद्रास्वामी के भक्तों में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रही मार्ग्रेट थैचर तक का नाम शामिल है। चंद्रास्वामी के लिए नरसिम्हा राव ने दिल्ली में एक आश्रम बनवाया था। नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्री रहते हुए उनका आश्रम पॉवर सेंटर के तौर पर जाना जाता था।
चंद्रास्वामी कई विवादों से भी जुड़े रहे हैं। लंदन के बिजनेसमैन से एक लाख डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में 1996 में उनको जेल भी जाना पड़ा। उनके ऊपर विदेशी मुद्रा उल्लंघन यानी फेमा के कई मामले भी चले थे।

Spiritual leader Chandraswami passes away aged 66 following a prolonged illness
— ANI (@ANI_news) May 23, 2017