{"_id":"5f85935724c1cf20110fadf6","slug":"tanishq-ad-withdrawn-after-boycott-tanishq-trends-on-twitter-over-interfaith-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनिष्क के नए विज्ञापन पर फूटा लोगों का गुस्सा, कंपनी ने हटाया वीडियो और दी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तनिष्क के नए विज्ञापन पर फूटा लोगों का गुस्सा, कंपनी ने हटाया वीडियो और दी सफाई
Tue, 13 Oct 2020 06:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 13 Oct 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
तनिष्क विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार के सीजन से पहले टाटा ग्रुप का मशहूर ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क अपने नए विज्ञापन के चलते विवादों में आ गया है। इस विज्ञापन का वीडियो सामने आते ही लोगों में जमकर गुस्सा देखा गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।
विज्ञापन
दरअसल, तनिष्क के इस विज्ञापन में एक हिंदू लड़की की मुस्लिम परिवार में शादी दिखाई गई है। यह विज्ञापन 45 सेकंड का है। विज्ञापन का वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर #BoycottTanishq ट्रेंड करने लगा। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद तनिष्क ने वीडियो को यूट्यूब चैनल से हटा दिया है। विवादित विज्ञापन वापस लेने के साथ ही कंपनी ने ट्विटर पर सफाई भी दी है। तनिष्क ने बयान जारी करते हुए कहा कि उसके एकत्वम अभियान के पीछे का विचार इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों, स्थानीय समुदायों और परिवारों को एक साथ आकर जश्न मनाने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
कंपनी ने आगे कहा कि ए़ड फिल्म ने अपने उद्देश्य के विपरीत, लोगों की नाराजगी बढ़ाई जिससे हमें गंभीर प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। हम जनता की भावनाओं के आहत होने से दुखी हैं। अनजाने में हुई इस गलती के लिए हमें खेद है। हम जनता की भावनाओं का आदर करने के साथ अपने कर्मचारियों, भागीदारों और स्टोर कर्मचारियों की भलाई को ध्यान में रखते हुए इस विज्ञापन को वापस ले रहे हैं।'
विज्ञापन
— Tanishq (@TanishqJewelry) October 13, 2020
बता दें कि तनिष्क के इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। किसी ने इस विज्ञापन की तारीफ की तो किसी ने आलोचना की है।। इसके बाद लोग तनिष्क को बायकॉट करने की मांग भी करने लगे। वहीं, ऐक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने इस विज्ञापन को बहुत खूबसूरत बताया तो अभिनेत्री कंगना रणौत ने इसके खिलाफ टिप्पणी की।
It's a beautiful ad.💗 https://t.co/b90dEiyLyw
— TheRichaChadha (@RichaChadha) October 13, 2020
Yes it’s my voice. It s sad it’s taken off air. I loved it https://t.co/uWyPzbfHUd
— Divya Dutta (@divyadutta25) October 13, 2020
क्या है इस विज्ञापन में?
तनिष्क के इस विज्ञापन में एक हिंदू लड़की को मुस्लिम परिवार की बहू के रूप में दिखाया गया है। हिंदू लड़की की मुस्लिम के घर में शादी हुई है और उसकी गोदभराई यानी बेबी शावर के फंक्शन को दिखाया गया है। इसमें हिंदू रिवाज को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम परिवार सभी तरह के रस्मो-रिवाज हिंदू धर्म के हिसाब से करती है। विज्ञापन के अंत में वह गर्भवती महिला अपनी सास से पूछती है, 'मां ये रस्म तो आपके घर में होती भी नहीं है न?" इस पर उसकी सास जवाब देती है, 'पर बिटिया को खुश रखने की रस्म तो हर घर में होती है न?' वीडियो में हिंदू-मुस्लिम परिवार को एकजुट दिखाने की कोशिश की गई है।