{"_id":"5ac62e334f1c1bdd618b59c0","slug":"tamilnadu-two-womens-died-after-eating-prasad-in-a-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: प्रसाद खाने से दो महिलाओं की मौत, 28 भक्त अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: प्रसाद खाने से दो महिलाओं की मौत, 28 भक्त अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Apr 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के कोयंबटूर में मंदिर का प्रसाद खाने से दो महिलाओं की मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दरअसल मेट्टूप्लायम स्थित सेल्वा मुथु मारीममान मंदिर में भक्तों को प्रसाद बांटा गया लेकिन प्रसाद खाने के तुरंत बाद ही भक्त अस्वस्थ महसूस करने लगे।
इस दौरान भक्तों ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। जिसके बाद 30 से ज्यादा भक्तों को नजदीक के ही सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।
वहीं पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि, लोगानायकी और सावित्री नाम की दो महिलाओें ने ईलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। वहीं अन्य 28 लोग पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन