{"_id":"5db1a0078ebc3e01802ebfd3","slug":"tamilnadu-telangana-arunachal-pradesh-puducherry-bypoll-result-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अन्नाद्रमुक ने दोनों सीटें कब्जाईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अन्नाद्रमुक ने दोनों सीटें कब्जाईं
Thu, 24 Oct 2019 06:28 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Thu, 24 Oct 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में दो सीटों पर हुए उपचुनावों में अन्नाद्रमुक ने शानदार प्रदर्शन किया है। विक्रावांडी और नानगुनेरी सीटों पर उसने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। विक्रावांडी सीट पर मुतमिलसेल्वन आर ने द्रमुक के एन. पुगाजहेंथी को मात दी। जबकि नानगुनेरी सीट पर वी नारायणन ने कांग्रेस के मनोहरन को मात दी। विक्रावांडी सीट पर मुतमिलसेल्वन ने 44,924 और वी नारायणन ने 33,445 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
वहीं तेलंगाना की हुजूर नगर सीट पर सैदि रेड्डी शानंपुडी ने कांग्रेस नेता नलमादा पद्मावती रेड्डी को 43,358 वोटों से हराया। अरुणाचल प्रदेश की खोन्सा पश्चिम सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार चकात आबोह ने अजेट होमटोक को हराया। इसके अलावा पुड्डुचेरी की कामराज नगर सीट पर कांग्रेस के ए. जॉनकुमार ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन