{"_id":"634c2e95f56f9a191540da7e","slug":"tamilnadu-govt-fully-involved-in-corruption-alleges-piyush-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: पीयूष गोयल का द्रमुक पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप, बोले- गरीबों की अनदेखी कर रही सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: पीयूष गोयल का द्रमुक पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप, बोले- गरीबों की अनदेखी कर रही सरकार
Sun, 16 Oct 2022 09:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 16 Oct 2022 09:47 PM IST
सार
मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत का जिक्र किया। मुझे लगता है कि तमिलनाडु के लोग भी भ्रष्टाचार मुक्त तमिलनाडु चाहते हैं
विज्ञापन
तमिलनाडु में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : ट्विटर/के.अन्नामलाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को तमिलनाडु की द्रमुक सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। गोयल ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के विकास की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि द्रमुक, केंद्र से इतनी डरी हुई है कि वह राज्य में केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी नहीं लगा रही है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत का जिक्र किया। मुझे लगता है कि तमिलनाडु के लोग भी भ्रष्टाचार मुक्त तमिलनाडु चाहते हैं और जब हम भ्रष्टाचार मुक्त तमिलनाडु की बात करते हैं तो हम उस सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते, जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है।
विज्ञापन
गोयल यहां लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं के स्टालों के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, और खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री ने कहा, राज्य सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लगी हुई है। गरीबों के लिए विकास कार्य नहीं कर रही है, बल्कि अपने बेटे और दामाद के विकास कार्य कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, भाजपा में पारिवारिक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है और कार्यकर्ता के लिए जगह है। उन्होंने कहा कि हमारे पास राज्य चलाने वाले दो या तीन परिवार नहीं हो सकते हैं। पूरे तमिलनाडु में मौजूद कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए और जिम्मेदारी को संभालना चाहिए। हमारी सरकार भ्रष्टाचार खत्म करेगी और सुशासन देगी।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि द्रमुक सरकार प्रधानमंत्री से इतनी डरी हुई है कि वे लोगों को केंद्र की किसी भी कल्याणकारी योजना में उनकी तस्वीर लगाने की अनुमति नहीं देगी क्योंकि लोग नरेंद्र मोदी को उनकी छवि देखकर पसंद करने लगेंगे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र की सभी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सभी योजनाएं सही लाभार्थियों तक पहुंचाएं।