{"_id":"68a197c609c868b11c0292ea","slug":"tamilnadu-governor-rn-ravi-doing-cheap-politics-than-opposition-says-dmk-chief-cm-stalin-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'राज्यपाल विपक्ष से भी ज्यादा 'ओछी राजनीति' कर रहे', तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन का बड़ा आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'राज्यपाल विपक्ष से भी ज्यादा 'ओछी राजनीति' कर रहे', तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन का बड़ा आरोप
Sun, 17 Aug 2025 02:20 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:20 PM IST
सार
स्टालिन ने कहा, 'तमिलनाडु भारत का शीर्ष राज्य है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि केंद्र सरकार के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। तमिलनाडु भाजपा शासित राज्यों से आगे है। राज्यपाल इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे और सार्वजनिक मंचों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।'
विज्ञापन
डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन
- फोटो : डीएमके पार्टी वेबसाइट
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को राज्य के राज्यपाल आरएन रवि पर तीखा हमला बोला और उन पर विपक्ष से भी ज्यादा ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। सीएम ने राज्यपाल पर सत्तारूढ़ द्रमुक पार्टी की सरकार के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाने का आरोप भी लगाया। अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु ऐसी योजनाओं में देश में अग्रणी बन गया है।
सीएम ने राज्यपाल पर लगाया राज्य के छात्रों को बदनाम करने का आरोप
एक सरकारी कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा 'द्रविड़ मॉडल की सरकार ही देश को दिशा दिखाती है लेकिन कुछ शरारती तत्व इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि 'उन्हें विपक्षी दलों की बातों से कोई सरोकार नहीं है, क्योंकि यह उनकी राजनीति है। लेकिन इनसे भी घटिया राजनीति कोई कर रहा है, और आप जानते हैं वो कौन है। वो राज्यपाल आर एन रवि हैं, जिन्हें केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा नियुक्त किया गया है। आप जानते हैं कि वो राजभवन से क्या करते हैं, द्रमुक सरकार और द्रमुक के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं। वो द्रविड़म का अपमान करेंगे, विधेयकों को मंजूरी नहीं देंगे, तमिल गान का अपमान करेंगे और तमिलनाडु के छात्रों को बदनाम करेंगे।'
'तमिलनाडु देश का शीर्ष राज्य'
सीएम ने राज्यपाल आरएन रवि पर तमिलनाडु की शिक्षा, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर बेबुनियाद आरोप लगाने और दहशत पैदा करने का आरोप लगाया। स्टालिन ने कहा, 'तमिलनाडु भारत का शीर्ष राज्य है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि केंद्र सरकार के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। तमिलनाडु भाजपा शासित राज्यों से आगे है। राज्यपाल इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे और सार्वजनिक मंचों पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।' उल्लेखनीय है कि राज्यपाल आरएन रवि ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए अपने संबोधन में राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं में नशीली दवाओं के बढ़ते इस्तेमाल समेत कई अन्य मुद्दों पर चिंता जाहिर की। इसी के बाद सीएम का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Maharashtra: 'शिवसेना UBT और मनसे निश्चित तौर पर गठबंधन करेंगे', महाराष्ट्र की सियासत में बड़े गठजोड़ की आहट
स्टालिन ने दावा किया कि स्कूली शिक्षा के मामले में तमिलनाडु देश में दूसरे स्थान पर है। महिलाओं की सुरक्षा के मामले में, उन्होंने 2022 के राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराध में सबसे ऊपर है। सीएम ने आरोप लगाया, 'केंद्रीय भाजपा सरकार राज्यपाल के माध्यम से अपनी घटिया राजनीति कर रही है।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन