{"_id":"6a29c2f38b9cf2b2b5018734","slug":"tamilnadu-former-aiadmk-minister-benjamin-his-supporters-join-dmk-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamilnadu: एआईएडीएमके को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री पी. बेंजामिन समर्थकों संग डीएमके में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamilnadu: एआईएडीएमके को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री पी. बेंजामिन समर्थकों संग डीएमके में शामिल
Thu, 11 Jun 2026 01:32 AM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:32 AM IST
सार
तमिलनाडु की प्रमुख पार्टी एआईएडीएमके लगातार कमजोर हो रही है और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इसका साथ छोड़ चुके हैं। अब पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ने भी एआईएडीएमके से नाता तोड़ लिया है और स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
एमके स्टालिन, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके को बड़ा झटका देते हुए पूर्व मंत्री पी. बेंजामिन बुधवार को अपने समर्थकों के साथ डीएमके में शामिल हो गए। डीएमके अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में बेंजामिन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ एआईएडीएमके के कई पदाधिकारी भी डीएमके में शामिल हुए, जिनमें तिरुवल्लूर केंद्रीय जिला महिला विंग सचिव यामिनी इलैय्याराजा, जिला छात्र विंग सचिव दिनेश समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।
डीएमके के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में डीएमके में शामिल हुए पी बेंजामिन
इस दौरान डीएमके के वरिष्ठ नेता टीआर बालू, ए राजा और आर एस भारती भी मौजूद रहे। बेंजामिन और उनके समर्थकों ने डीएमके मुख्यालय में पार्टी का दामन थामा। चेन्नई के पूर्व उपमहापौर रह चुके बेंजामिन, दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता और एआईएडीएमके प्रमुख ई पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।
बेंजामिन का पार्टी छोड़ना एआईएडीएमके से वरिष्ठ नेताओं के लगातार हो रहे पलायन की कड़ी माना जा रहा है। इससे पहले पूर्व मंत्री एमसी संपत, एनआर शिवापति, कदंबूर सी राजू और के राधाकृष्ण भी एआईएडीएमके छोड़कर सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल हो चुके हैं।