{"_id":"593c08bf4f1c1b0d7a8b466d","slug":"tamilnadu-farmers-withdrew-the-movement-temporarily","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु के किसानों ने अस्थायी रूप से वापस लिया आंदोलन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु के किसानों ने अस्थायी रूप से वापस लिया आंदोलन
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 10 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर नई दिल्ली में एक महीने से ज्यादा समय तक चला आंदोलन खत्म करने के बाद शुक्रवार को चेन्नई में प्रदर्शन शुरू करने वाले किसानों के समूह ने मुख्यमंत्री से मांगों पर ध्यान देने का आश्वासन मिलने पर अस्थायी रूप से शनिवार को अपना आंदोलन वापस ले लिया।
विज्ञापन
नेशनल साउथ इंडियन रीवर्स इंटर-लिंकिंग फार्मर्स एसोसिएशन के प्रमुख पी अय्याकन्नू ने सूखा राहत सहित विभिन्न मांगों पर जोर देने के लिए नई दिल्ली में जंतर मंतर पर 40 दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से मिलने और उनके द्वारा मांगें पूरी करने का वादा करने पर 23 अप्रैल को आंदोलन वापस ले लिया था।
विज्ञापन
अय्याकन्नू ने पलानीस्वामी पर अपना वादा पूरा ना करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को चेन्नई में अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। अय्याकन्नू शनिवार को पलानीस्वामी से मिले और उनसे संक्षिप्त बातचीत की। बैठक के बाद अय्याकन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री से किसानों की शिकायतों के हल के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन अस्थायी रूप से खत्म करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
अय्याकन्नू ने संवाददाताओं से कहा कि अगर दो महीने में मांगें पूरी नहीं हुईं तो किसान फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। गौरतलब है कि तमिलनाडु के किसान ऋण माफी, 40,000 करोड़
रुपये का सूखा राहत पैकेज और कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन सहित कई मांगें कर रहे हैं।