{"_id":"606be2a9deff0709d9485e3e","slug":"tamilnadu-elections-mnm-chief-kamal-haasan-daughters-cast-their-vote-at-teynampet","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु चुनाव : मक्कल निधि मायम प्रमुख कमल हासन और उनकी बेटियों ने डाला वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु चुनाव : मक्कल निधि मायम प्रमुख कमल हासन और उनकी बेटियों ने डाला वोट
Tue, 06 Apr 2021 09:55 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 06 Apr 2021 09:55 AM IST
सार
- तमिलनाडु चुनाव की 234 सीटों पर मतदान प्रक्रिया जारी
- एमएनएम प्रमुख कमल हासन और उनकी बेटियों ने डाला वोट
- दक्षिण कोयंबटूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कमल हासन
विज्ञापन
कमल हासन और उनकी बेटियों ने डाला वोट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु चुनाव के लिए पहले और आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। इसी बीच मक्कल निधि मायम के प्रमुख कमल हासन मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। वह अपने बेटियों श्रुति हासन और अक्षरा हासन के साथ वोट डालने पहुंचे। कमल हासन दक्षिण कोयंबटूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
तमिलनाडु के 38 जिलों की 234 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से तमिलनाडु में मतदान प्रक्रिया जारी है। तमिलनाडु चुनाव में इस बार 3,998 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते राज्य में 88,937 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
Makkal Needhi Maiam chief Kamal Haasan casts his vote at Chennai High School, Teynampet in Chennai. He is also contesting #TamilNaduElections from Coimbatore South assembly constituency. pic.twitter.com/xsZ01rwGEX
— ANI (@ANI) April 6, 2021
विज्ञापन
बता दें कि कमल हासन इस चुनाव के माध्यम से अपने राजनैतिक करियर में डेब्यू कर रहे हैं। इस विधानसभा सीट से एमएनएम प्रमुख ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक लाख से ज्यादा वोट प्राप्त किए थे और उस समय उनके खिलाफ चुनाव मैदान में भाजपा नेता वनथी श्रीनिवासन और कांग्रेस नेता मयूर जयाकुमार थे।
कमल हासन ने साल 2018 में अपनी पार्टी एमएनएम की शुरुआत की थी और पार्टी के गठन का मुख्य उद्देश्य राजनीति को भ्रष्ट मुक्त करना है। कमल हासन ने भारतीय सिनेमा में 60 साल से ज्यादा काम किया है, वहीं तमिल, मलयालम, हिंदी, तेलूगू, कन्नड़ और बंगाली में 220 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
कमल हासन की उपलब्धियों की बात करें तो अभिनेता ने अब तक चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। इसके अलावा उन्हें 19 फिल्मफेयर अवॉर्ड, पद्म श्री औऱ पद्म भूषण अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। कमल हासन ने छह साल की उम्र से ही बाल कलाकार के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था।