फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TamilNadu CM MK Stalin orders withdrawal of 90 defamation cases against media

तमिलनाडु: सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों-मीडिया संस्थानों के खिलाफ मानहानि के 90 मामले लिए वापस

Thu, 29 Jul 2021 10:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 29 Jul 2021 10:08 PM IST
सार

तमिलनाडु में राज्य सरकार ने पत्रकारों, दैनिक समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनलों के खिलाफ मानहानि के 90 मामलों को वापस लेने का आदेश दिया है।
 

विज्ञापन
TamilNadu CM MK Stalin orders withdrawal of 90 defamation cases against media
एमके स्तालिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए पत्रकारों, दैनिक समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनलों के खिलाफ मानहानि के 90 मामलों को वापस लेने का आदेश दिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि द्रमुक के चुनावी वादे को पूरा करते हुए 'प्रतिशोध के लिए पत्रकारों के खिलाफ दर्ज सभी मानहानि के मामले' वापस ले लिए जाएंगे, स्टालिन ने 90 मानहानि के मामलों को हटाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि साल 2012 और फरवरी 2021 के बीच समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनलों के संपादकों, प्रिंटरों और प्रकाशकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे, जब अन्नाद्रमुक सत्ता में थी। द इंग्लिश डेलीज द हिंदू, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द इकोनॉमिक टाइम्स, तमिल अखबार दिनमलर, डीएमके ऑर्गन मुरासोली, दिनाकरन और तमिल पत्रिकाएं आनंद विकटन, जूनियर विकटन और नक्करन जैसे समाचार पत्रों को ऐसे मामलों का सामना करना पड़ा। टेलीविजन चैनल में पुथिया थलाइमुराई, न्यूज 7, कलैग्नर थोलाईकाची, साथियम, कैप्टन, एनडीटीवी और टाइम्स नाउ आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed