{"_id":"5e0c2b1d8ebc3e87d2175946","slug":"tamil-writer-nellai-kannan-booked-for-his-speech-against-pm-and-amit-shah-bjp-wants-his-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी और शाह के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर तमिल वक्ता के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी और शाह के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर तमिल वक्ता के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 01 Jan 2020 10:57 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Nellai Kannan
- फोटो : Facebook
तमिल लेखक और कांग्रेस नेता नेल्लई कन्नन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए एक विवादित बयान पर भड़की भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं, तिरुनेलवेली पुलिस ने नेल्लई कन्नन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ तिरुनेलवेली में रविवार को आयोजित एक सभा में कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान दिया था। कन्नन ने अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाह प्रधानमंत्री मोदी को अपने नियंत्रण में रखते हैं।
विज्ञापन
तमिल लेखक के विवादित बयान को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच राजा ने तमिलनाडु पुलिस से कन्नन को गिरफ्तार करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि मैंने तमिलनाडु पुलिस के महानिदेशक से व्हाट्सएप पर और ऑनलाइन भी शिकायत की है। मैं तमिलनाडु सरकार से तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।
विज्ञापन
इस मामले पर संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु पुलिस ने आईपीसी की तीन धाराओं के तहत नेल्लई कन्नन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस तमिल लेखक के खिलाफ सेक्शन 504, 505 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया।
कांग्रेस नेता को पुलिस जब गिरफ्तार करने पहुंची तो उसे बताया गया कि कन्नन को छाती में दर्द है। इसके बाद कन्नन को एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में भाजपा नेता एच राजा ने तमिल में ट्वीट कर कहा कि वह कन्नन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ एक जनवरी को चेन्नई के मरीना बीच पर धरने पर बैठेंगे।