फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu woman immolates self after spouse abandons pet dog.

प्यारे कुत्ते से किया अलग तो महिला ने खुद को लगा ली आग

Fri, 08 Jul 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Jul 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu woman immolates self after spouse abandons pet dog.
क्या कोई किसी जानवर से इतना प्यार कर सकता है कि उससे अलग किया जाए तो वह खुद को ही हानि पहुंचाने के लिए उतारू हो जाए।
विज्ञापन


आमतौर पर ऐसा या तो फिल्मों में होता है या फिर कहानियों में। लेकिन, असल जीवन में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने इसलिए खुद को आग लगा ली क्योंकि उसे अपने प्यारे कुत्ते से अलग कर दिया गया था।

मामला चेन्नई का है जहां रहने वाली शांति को अपने पालतू कुत्ते से बेहद लगाव था। महिला के पति को कुत्ता पसंद नहीं था। उन्होंने महिला को कुत्ते से अलग करने के लिए खास योजना बनाई।
विज्ञापन

पति ने महिला को कुत्ते से किया था अलग

Tamil Nadu woman immolates self after spouse abandons pet dog.
पुलिस के मुताबिक शांति के पति ने कुत्ते को घर से कहीं दूर ले जाकर छोड़ दिया। शांति को जब इसका पता चला कि उन्हें उनके प्यारे कुत्ते से अलग कर दिया गया है तो उन्हें ये बात नागवार गुजरी।

गुस्से में शांति ने खुद को ही आग लगा ली। शांति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब 85 फीसदी से ज्यादा जल चुकी हैं।

किसी जानवर से प्यार की ये घटना उसी चेन्नई की है जहां पिछले दिनों एक कुत्ते के साथ निर्दयता की हद पार करने वाला एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दो एमबीबीएस छात्रों ने एक कुत्ते को तीन मंजिला इमारत से नीचे
फेंक दिया था।

छात्रों की करतूत का वीडियो भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ, जिसके बाद आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed