{"_id":"5a162f5d4f1c1b7a548be9fa","slug":"tamil-nadu-violence-in-chennai-university-after-student-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई: लड़की की आत्महत्या के बाद यूनिवर्सिटी में हिंसा, चीटिंग करते पकड़ी गई थी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चेन्नई: लड़की की आत्महत्या के बाद यूनिवर्सिटी में हिंसा, चीटिंग करते पकड़ी गई थी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
चेन्नई यूनिवर्सिटी में हिंसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की शताब्मा यूनिवर्सिटी की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के बाद वहां पढ़ने वाले छात्रों ने कॉलेज परिसर में हिंसा की और कुछ जगहों पर आग भी लगा दी। खबरों के मुताबिक, रंगमोनिका नाम की एक लड़की को कथित तौर पर चीटिंग करते हुए पकड़ा गया था जिसके बाद कुछ प्रोफेसरों ने उससे अपमानित किया था। इस बात का उस छात्रा को बुरा लगा और फिर उसने हॉस्टल के कमरे में आकर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फंदे पर झूलने से पहले लिखा 3 पेज का ऐसा सुसाइड नोट, बीवी के होश उड़ गए
विज्ञापन
कॉलेज से आ रही तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि वहां आग लगाई गई है, खबरों के मुताबिक, छात्रों ने अपने गद्दों में आग लगा दी थी। छात्रों के हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया था। छात्रों ने आग बुझाने आई गाड़ी को कॉलेज में अंदर नहीं घुसने दिया था, लेकिन फिर भी किसी तरह आग को बुझा दिया गया।
विज्ञापन
स्थिति को काबू में करने के बाद पुलिस ने बताया कि जिस लड़की ने सुसाइड किया वह आंध्र प्रदेश की रहने वाली है और उसके राज्य के छात्र ही हिंसा भी कर रहे थे। इस कॉलेज में कुछ साल पहले भी हंगामा हुआ था, जब छात्र कॉलेज प्रशासन द्वारा बनाए गए कुछ नियमों के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे थे।