Tamil Nadu: कुड्डालोर में दो बसों की टक्कर, 10 घायल; मदुरै में स्कूल बस पर गिरा पेड़, 16 स्कूली छात्र जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में स्कूली बच्चों समेत 26 लोग घायल हो गए। पहली घटना कुड्डालोर जिले तो दूसरी मदुरै में हुई। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पहली घटना विरुधाचलम इलाके के पास हुई
कुड्डालोर जिले के विरुधाचलम इलाके के पास एक सरकारी एक्सप्रेस बस और एक स्थानीय सरकारी बस की टक्कर में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। सलेम से हाई एक्सप्रेस बस चिदंबरम की ओर जा रही थी और सरकारी बस एडयूर क्षेत्र से विरुधाचलम की ओर जा रही थी। विरुधाचलम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।
#WATCH | Tamil Nadu | At least 10 people injured when a government express bus collided with a local government bus near Virudhachalam area in Cuddalore district today. The high express bus from Salem was heading towards Chidambaram and the government bus heading towards… pic.twitter.com/9utYPpHJcv
— ANI (@ANI) December 14, 2023
दूसरी घटना मदुरै जिले के मेलूर के पास हुई
मदुरै जिले के मेलूर के पास एक सरकारी स्कूल में सुबह एक पेड़ गिरने से 16 स्कूली छात्र घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
#WATCH | Tamil Nadu | 16 school students got injured when a tree fell on them, at a government school near Melur in Madurai district earlier today. Details awaited. pic.twitter.com/wtzsXJFRDt
— ANI (@ANI) December 14, 2023