फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu tnlu vc controversial statement on girls cloth oppsed by students protest

Tamil Nadu: 'लड़कियों का शॉर्ट्स पहनना यौन उत्पीड़न को न्योता देता है', वीसी के बयान पर हंगामा

Sat, 18 Apr 2026 06:37 AM IST
Nitin Gautam अमर उजाला ब्यूरो, चेन्नई
अमर उजाला ब्यूरो, चेन्नई Published by: Nitin Gautam Updated Sat, 18 Apr 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
tamil nadu tnlu vc controversial statement on girls cloth oppsed by students protest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (टीएनएनएलयू) के कुलपति वी नागराज के शॉर्ट्स पहनने वाली लड़कियों के यौन उत्पीड़न को न्योता देने वाले बयान पर बवाल मच गया। कुलपति के इस बयान के बाद गुस्साए छात्रों ने बृहस्पतिवार रात भर विरोध प्रदर्शन किया और नागराज से माफी की मांग की।हालांकि, मामले को शांत करने के मकसद से टीएनएनएलयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वीसी के इस बयान को विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा के हित में दी गई पिता तुल्य सलाह करार दिया।
विज्ञापन


दरअसल, 15 अप्रैल को कक्षा प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए वीसी नागराज ने कहा कि शॉर्ट्स पहनने वाली लड़कियां यौन उत्पीड़न को न्योता देती हैं और दूसरे छात्रों और संकाय का ध्यान भटकाती हैं। उनके इस बयान से छात्र भड़क उठे और विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने वीसी के खिलाफ परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने, सोच को दोष दें, कपड़ों को नहीं, लिखी तख्तियां पकड़ी हुई थीं। बाद में नागराज ने छात्रों को समझाया कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया। उन्होंने केवल विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा के हित में यह बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed