{"_id":"66863e51206730a3450e60a8","slug":"tamil-nadu-thief-wrote-apology-letter-with-stolen-money-said-sorry-i-am-helpless-return-this-in-a-month-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: चोर ने चोरी के साथ लिखा माफीनामा, कहा- माफ करना, मजबूरी है, एक माह में सब लौटा दूंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: चोर ने चोरी के साथ लिखा माफीनामा, कहा- माफ करना, मजबूरी है, एक माह में सब लौटा दूंगा
Thu, 04 Jul 2024 11:46 AM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:46 AM IST
सार
चोरी की एक अनोखी घटना हुई है, जहां चोर चोरी के बाद एक माफीनामा छोड़कर जाता है। जिसमें चोर वादा करता है कि वो एक महीने में चोरी का सामान लौटा देगा।
विज्ञापन
पुलिस प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में एक चोर ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर चोरी की। चोरी के बाद वो माफीनामा लिखकर गया। उस माफीनामा में उसने यह वादा किया कि वह चोरी किया हुआ सामान एक माह में लौटा देगा।
तमिलनाड़ के मेघनापुरम के सथानकुलम रोड पर स्थित एक मकान में सेवानिवृत्त शिक्षक दंपती रहते हैं। सेल्विन और उनकी पत्नी 17 जून को अपने बेटे से मिलने के लिए घर से गए। उनका बेटा चेन्नई में रहता है। जाने से पहले उन्होंने अपने घर की देखभाल और साफ-सफाई के लिए एक सहायिका को रखा। सहायिका सेल्वी उनकी गैर-हाजिरी में घर की साफ-सफाई और देखभाल करती थी।
सेल्वी 26 जून को सेवानिवृत्त दंपती के घर पहुंची। जब वह वहां पहुंची तो, सेल्विन के घर के घर का दरवाजा खुला देखकर वह चौंक गई। उसने तुरंत इसकी सूचना सेल्विन और उनकी पत्नी को फोन पर दी। दोनों दंपती वहां से लौटकर वापस आए। आकर उन्होंने घर में देखा तो उनको पता चला कि घर से लगभग 60,000 रुपये और 12 ग्राम सोने के आभूषण और एक जोड़ी चांदी की पायलें चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस ने आकर मामले की पड़ताल शुरू की। उन्होंने चोरी वाले घर की तलाशी ली, तो उनको एक खत मिला। यह खत उस चोर का माफीनामा था। उसमें चोर ने इस चोरी के लिए माफी मांगी थी। साथ ही चोर ने वादा किया था कि वह चोरी किया गया सामान एक माह में वापस कर देगा।
उसने माफीनामे में लिखा कि मुझे माफ कर दीजिए, मैं इसे एक महीने में लौटा दूंगा। मेरे घर में कोई बहुत बीमार है, इसलिए मुझे चोरी करनी पड़ रही है। वहीं मेघनापुरम पुलिस ने भी इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।