फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu several including children died after drowning at a check dam on Gadilam river in Cuddalore district news in hindi

Tamil Nadu: कुडलोर में तीन बच्चों समेत सात लोगों की नदी में डूबने से मौत, सीएम स्टालिन ने जताया दुख

Sun, 05 Jun 2022 08:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 05 Jun 2022 08:53 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर घटना पर दुख जताया है और हर एक पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की। 

विज्ञापन
Tamil Nadu several including children died after drowning at a check dam on Gadilam river in Cuddalore district news in hindi
तमिलनाडु की कुड्डालोर में हुआ हादसा। - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के कुडलोर जिले में रविवार को गेदिलाम नदी में नहाने गए तीन बच्चों समेत सात लोग डूब गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के पानरुट्टी इलाके के किलारुंगुनम गांव में हुई। 
विज्ञापन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर घटना पर दुख जताया है और हर एक पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की। यह राशि मुख्यमंत्री जन राहत कोष से दी जाएगी। तमिलनाडु के कृषि मंत्री एमआरके पनीरसेल्वम ने लड़कियों की मौत पर दुख जताया है और स्थानीय लोगों से ऐसी खतरनाक जगहों पर न जाने की अपील की है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जहां यह हादसा हुआ, वह गेदिलाम नदी पर बना है, जो कि कुड्डालोर के नेल्लीकुप्पम में कुचिपलयम गांव की तरफ जाती है। यह लड़कियां भी इसी कुचिपलयम गांव की रहने वाली थीं। वे बांध के पास तेज बहाव के बावजूद नहाने गई थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि पहले दो लड़कियां गहराई में जाते ही डूबने लगीं। इसके बाद एक-एक कर जो भी उन्हें बचाने गया, वह डूब गया। फिलहाल इस मामले की जांच के लिए एक दल घटनास्थल पर मौजूद है। सभी लड़कियों की पहचान भी कर ली गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed