फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Politics State BJP chief annamalai accuses AIADMK of poaching its leaders

Tamil Nadu Politics: क्या AIADMK-BJP के बीच सब ठीक है? राज्य में पार्टी प्रमुख अन्नामलाई ने दिए खटास के संकेत

Tue, 07 Mar 2023 10:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 07 Mar 2023 10:43 PM IST
सार

राज्य भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई का बयान भाजपा के आईटी सेल के पूर्व राज्य सचिव दिलीप कन्नन सहित कुछ भाजपा नेताओं के अन्नाद्रमुक में शामिल होने के बाद आया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Tamil Nadu Politics State BJP chief annamalai accuses AIADMK of poaching its leaders
Tamil Nadu BJP chief K Annamalai - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु की राजनीति में एक दूसरे के साथी रही भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दरअसल, भाजपा के कुछ नेता अन्नाद्रमुक में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद राज्य भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने अन्नाद्रमुक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मंगलवार को अन्नाद्रमुक पर उसके नेताओं की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। अन्नामलाई ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की लड़ाई से पहले सभी को अपनी जगह चुनने की आजादी मिली थी। अभी लड़ाई (तमिलनाडु) को शुरू होने में कुछ महीने का समय बचा है। तब तक सभी को अपनी अपनी जगह ले लेने दो।

विज्ञापन


अन्नामलाई ने आगे कहा कि तमिलनाडु एक दुर्भाग्यपूर्ण राज्य है जहां द्रविड़ राजनेता सोचते हैं कि वे बड़ी पार्टियां चलाते हैं। भाजपा नेताओं का शिकार करके अपनी पार्टी का विकास करना चाहते हैं। इस कार्रवाई से पता चलता है कि बीजेपी बढ़ रही है। उनका यह बयान भाजपा के आईटी सेल के पूर्व राज्य सचिव दिलीप कन्नन सहित कुछ भाजपा नेताओं के अन्नाद्रमुक में शामिल होने के बाद आया है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ेगी। 
विज्ञापन


ये नेता हुए अन्नाद्रमुक में शामिल
दरअसल, भाजपा की आईटी सेल के पूर्व राज्य सचिव दिलीप कन्नन समेत कुछ भाजपा नेता मंगलवार को अन्नाद्रमुक में शामिल हो गए। अन्नाद्रमुक ने इस बारे में जानकारी भी दी है। जानकारी के मुताबिक, कन्नन समेत भाजपा के नेता जब पार्टी में शामिल हुए उस समय पार्टी के अंतरिम प्रमुख के. पलानीस्वामी भी मौजूद थे। अन्नाद्रमुक में शामिल होने वाले भाजपा नेताओं में एक महिला पदाधिकारी भी हैं। गौरतलब है कि तमिलनाडु भाजपा की आईटी शाखा के प्रमुख सीटीआर निर्मल कुमार ने कुछ दिनों पहले पार्टी छोड़ दी थी। वो अन्नाद्रमुक में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम स्टालिन पर भी अन्नामलाई ने किया हमला
इस दौरान राज्य भाजपा अध्यक्ष सत्तारूढ़ डीएमके और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर भी हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि सीएम स्टालिन को भारत और अलगाव के बारे में अपने नेताओं द्वारा दिए गए पिछले भाषणों को देखना चाहिए। हम सभी जानते हैं कि डीएमके एक विभाजनकारी पार्टी है। ऐसे में भाजपा पर आरोप लगाना स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सीएम स्टालिन ने भाजपा को प्रमुख विपक्षी दल के रूप में स्वीकार किया है।

अन्नामलाई के खिलाफ दर्ज किया गया है मामला
इस बीच, तमिलनाडु पुलिस ने प्रवासी मजदूरों पर कथित हमलों के सिलसिले में राज्य भाजपा प्रमुख अन्नामलाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राज्य के साइबर क्राइम डिवीजन ने उन्हें हिंसा भड़काने और समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। प्रवासी मजदूरों को लेकर चल रही हलचल के लिए उनके द्वारा राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराने के ठीक एक दिन बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।


भाजपा नेता ने प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर एक बयान जारी कर कहा कि वे तमिलनाडु में सुरक्षित हैं, लेकिन मुख्यमंत्री स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और उसके गठबंधन दल के नेता उनके खिलाफ नफरत का कारण हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed