फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Petrol bomb hurled at BJP office in Coimbatore

Tamil Nadu: कोयंबटूर में भाजपा दफ्तर पर हमला, फेंका गया पेट्रोल बम

Fri, 23 Sep 2022 08:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Sep 2022 08:58 AM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ता इस हमले को एक दिन पहले पीएफआई के खिलाफ हुई छापेमारी से जोड़कर देख रहे हैं। कार्यकर्ता नंदकुमार ने कहा, हमार दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंका गया है। इसी तरह से आंतकी हमले होते हैं।

विज्ञापन
Tamil Nadu: Petrol bomb hurled at BJP office in Coimbatore
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के कोयंबटूर में भाजपा कार्यालय पर हमला किया गया है। यहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा भाजपा दफ्तर पर ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। 

विज्ञापन

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता इस हमले को एक दिन पहले पीएफआई के खिलाफ हुई छापेमारी से जोड़कर देख रहे हैं। कार्यकर्ता नंदकुमार ने कहा, हमार दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंका गया है। इसी तरह से आंतकी हमले होते हैं। आज ही पीएफआई के खिलाफ छापेमारी की गई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी प्रदेश में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कल 15 राज्यों में हुई थी छापेमारी
NIA ने गुरुवार को PFI पर 15 राज्यों में 93 स्थानों पर छापा मारा। केरल-39, तमिलनाडु-16, कर्नाटक-12, आंध्र प्रदेश-7, तेलंगाना-1, उत्तर प्रदेश-2, राजस्थान-4, दिल्ली-2, असम-1, मध्य प्रदेश-1, महाराष्ट्र-4, गोवा-1, पश्चिम बंगाल-1, बिहार-1 और मणिपुर में 1 स्थान पर छापा मारा था। सूत्रों के मुताबिक, NIA के करीब 300 अधिकारी तलाशी अभियान में शामिल रहे। NIA डीजी ने ऑपरेशन की निगरानी की। 2010-11 से पहले PFI मामलों में कुल 46 आरोपियों को दोषी ठहराया गया था और PFI के खिलाफ मामलों में 355 आरोपियों पर पहले ही आरोपपत्र दायर किया जा चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed