{"_id":"63bd4154a16e2319ae584a60","slug":"tamil-nadu-news-update-erode-district-court-has-sentenced-to-life-to-two-persons-for-murdering-four-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: कॉलेज छात्र सहित दो को उम्रकैद, कोरोना टेस्टिंग का झांसा देकर चार लोगों को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: कॉलेज छात्र सहित दो को उम्रकैद, कोरोना टेस्टिंग का झांसा देकर चार लोगों को उतारा था मौत के घाट
Tue, 10 Jan 2023 04:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरोड
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:13 PM IST
सार
तमिलनाडु की एक अदालत ने चार लोगों की हत्या मामले में दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु की इरोड जिला महिला अदालत ने चार लोगों की हत्या मामले में सजा का एलान किया है। अदालत ने इस मामले में दो लोगों को दोषी ठहराते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा दी है। इसके साथ ही दोनों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। गौरतलब है कि दोषी ठहराए गए दोनों लोगों में एक कॉलेज का छात्र है।
विज्ञापन
अभियोजक के अनुसार, साल 2021 में जब कोरोना महामारी अपने चरम पर थी तब चेन्नामलाई में यह घटना हुई थी। दरअसल, दोषी ठहराए गए छात्र ने करुप्पन्नन (70), उनकी दूसरी पत्नी मल्लिका (55) और उनकी बेटी दीपा (28) और खेत में काम करने वाले मजदूर कुप्पम्मल (70) को उसने खुद को स्वास्थ्य विभाग से बताते हुए चारों से कहा कि स्वास्थ्य विभाग चाहता है कि उनका कोरोना परीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
जब चारों लोग उसकी बात मान गए तो छात्र ने उन्हें एक टैबलेट दे दी। चारों ने गोलियां लीं, जिसके बाद वे बेहोश हो गए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध मौत का मामला दर्ज करके जांच की। जांच के दौरान, उन्हें पता चला कि हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी थी और छात्र को किसी अन्य व्यक्ति ने हत्या के लिए भेजा था।