फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu MLAs get 100  Percent salary hike 

तमिलनाडु के विधायकों के लिए सरकार ने खोला खजाना, वेतन में 100 फीसदी का इजाफा

Wed, 19 Jul 2017 04:37 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 19 Jul 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu MLAs get 100  Percent salary hike 
Tamil Nadu MLAs get 100% salary hike - फोटो : PTI

एक ओर तमिलनाडु के विधायकों को वेतन में 100 फीसदी बढ़ोतरी मिल रही है, जबकि दूसरी ओर दिल्ली के जंतर-मंतर पर राज्य के किसान फसल लोनमाफी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायक 1.5 लाख रुपये प्रति माह वेतन के अलावा उनको मिलने वाला मासिक निर्वाचन क्षेत्र का भत्ता भी 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 6 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 

विज्ञापन


राज्य के विधायकों के वेतन में 100 फीसदी वेतन वृद्धि की मंजूरी आज दी गई  है। इस मामले में सभी विधायकों ने एकमत होकर अपने वेतन में इजाफा करवा लिया। विधायकों को अब 1.5 लाख रुपये का मासिक वेतन मिलेगा, हालांकि इसके पहले विधायकों को प्रतिमाह 55,000 रुपये वेतन मिलता था। राज्य के विधायकों के वेतन में 100 फीसदी वेतन वृद्धि की मंजूरी आज दी गई  है।
विज्ञापन


इस मामले में सभी विधायकों ने एकमत होकर अपने वेतन में इजाफा करवा लिया। विधायकों को अब 1.5 लाख रुपये का मासिक वेतन मिलेगा, हालांकि इसके पहले विधायकों को प्रतिमाह 55,000 रुपये वेतन मिलता था। जो अब बढ़ोतरी के बाद दोगुने के लगभग हो गया है। राज्य विधानसभा में सीएम ई पलानीस्वामी ने वेतन वृद्धि के बारे में घोषणा की है। दूसरी ओर राज्य के किसानों की लोनमाफी पर सीएम ने चुप्पी साध रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बताते चलें क‌ि इससे पहले भी तम‌िलनाडु से आए लगभग 100 क‌िसानों के समूह ने दिल्ली के जंतर- मंतर आकर मार्च-अप्रैल के बीच 41 दिनों का लंबा विरोध प्रदर्शन किया था। किसानों ने अपने इस विरोध के दौरान बडे़े ही अजीब ढंग से अपनी मांग मनवाने के ल‌िए प्रदर्शन किया था।


इसके अलावा सबसे बड़ी बात तो ये है क‌ि ये क‌िसान अपने मरे साथ‌ियों के खोपड़‌ियों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे और इन्होंने पूरे शरीर पर मात्र एक कपड़ा पहना हुआ था। उस समय के विरोध प्रदर्शन के दौरान अपना यूरिन भी पीकर विरोध जताया था। तमिलनाडु के किसान दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध कर रहे हैं, जो 40,000 करोड़ रुपये की सूखा राहत पैकेज, फसल लोनमाफी और कावेरी प्रबंधन बोर्ड की केंद्र सरकार द्वारा स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।विरोध के दौरान, किसानों ने अपने मुद्दों पर ध्यान दिलाने के लिए बड़े अजीब तरह से उपाय किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed