फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: MK Stalin took a jibe at BJP said that Claims of third front with 10 percent marks Latest Update

तमिलनाडु: स्टालिन का भाजपा पर तंज, बोले- तमिलनाडु में 10 फीसदी अंक के साथ तीसरे मोर्चे का दावा  

Sun, 03 Apr 2022 09:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 03 Apr 2022 09:43 PM IST
सार

भाजपा के हालिया विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने के दावे को भी स्टालिन ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की संख्या कम हुईं और पंजाब में उसे दो सीटें मिलीं और कई बड़े नेता चुनाव हार गए। गोवा में कई मंत्री हार गए, जबकि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ही अपनी सीट नहीं बचा पाए। 

विज्ञापन
Tamil Nadu: MK Stalin took a jibe at BJP said that Claims of third front with 10 percent marks Latest Update
mk stalin - फोटो : facebook/DDNewsLive

विस्तार

तमिलनाडु में तीसरी ताकत के तौर पर उभरने के भाजपा के दावे पर राज्य के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन ने तंज कसा है। उन्होंने रविवार को कहा कि ये दावा ऐसे ही है कि क्लास में एक बच्चा 90 फीसदी नंबर लाता है, दूसरा 50 फीसदी अंक और तीसरा 10 फीसदी। दस फीसदी अंक लाने के साथ वो तीसरी ताकत बनने का दावा करता है।

विज्ञापन


भाजपा के हालिया विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करने के दावे को भी स्टालिन ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की संख्या कम हुईं और पंजाब में उसे दो सीटें मिलीं और कई बड़े नेता चुनाव हार गए। गोवा में कई मंत्री हार गए, जबकि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ही अपनी सीट नहीं बचा पाए। 
विज्ञापन


स्टालिन ने कहा, पांचों राज्यों में जो वास्तविक स्थिति है, वह भाजपा के लिए नकारात्मक ही है। राज्य में फरवरी में हुए स्थानीय निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने तमिलनाडु में डीएमके-एआईएडीएमके  के बाद सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने का दावा किया है। डीएमके ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव, वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। डीएमके ने दो तिहाई से ज्यादा सीटें हासिल की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा को भी 300 से ज्यादा सीटों पर विजय मिलीं। परिणाम से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता तमिलनाडु में कमल खिलने का दावा कर रहे हैं। तमिलनाडु में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दावा किया है कि अब आधिकारिक तौर पर भाजपा तीसरी ताकत बन गई है। उसका वोट प्रतिशत भी तमिलनाडु में 10 फीसदी तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed