{"_id":"5f2382706a6e321a4f5866d9","slug":"tamil-nadu-minister-sellur-raju-recovered-from-covid-19-welcomed-by-aiadmk-workers-on-returning-to-madurai","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: कोरोना से ठीक हुए मंत्री, कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर किया स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: कोरोना से ठीक हुए मंत्री, कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर किया स्वागत
Fri, 31 Jul 2020 08:02 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
मंत्री का पटाखे जलाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के सहकारिता मंत्री सेल्लूर के राजू कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए हैं। गुरुवार को उनके मदुरै लौटने पर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़घम (एआईएडीएमके) के कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया।
विज्ञापन
मंत्री को बीते शुक्रवार को चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। सेल्लूर राज्य के तीसरे मंत्री हैं जो कोरोना की चपेट में आए थे। उनकी पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई थीं। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. पृथ्वी मोहनदास द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि मंत्री वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्लूर 10 जून को अस्पताल में भर्ती हुए थे। इससे पहले, उच्च शिक्षा मंत्री केपी अंबालागन 18 जून को पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं आठ जुलाई को बिजली मंत्री पी थंगमणि कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उनका निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।
वहीं देश में पहली बार शुक्रवार को कोरोना के 55,079 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार नौवां दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 45,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी साढ़े 10 लाख के पार हो गई और जांच में तेजी आई है।
शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 779 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 35,747 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,38,871 हो गए हैं, जिनमें से 5,45,318 लोगों का उपचार चल रहा है और 10,57,806 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 64.54 फीसदी है। कुल संक्रमितों की संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल है।