{"_id":"61fae8e0c517e96a9a5d176e","slug":"tamil-nadu-minister-assets-worth-rs-6-5-crore-seized-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: धनशोधक मामले में तमिलनाडु के मंत्री की 6.5 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: धनशोधक मामले में तमिलनाडु के मंत्री की 6.5 करोड़ की संपत्ति जब्त
Thu, 03 Feb 2022 01:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:56 AM IST
सार
डीएमके पार्टी के राधाकृष्णन पशुपाल, मत्स्य व मछली पालन मंत्रालय का काम देख रहे हैं। उन्हें हाल ही में आवास और शहरी विकास मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को तमिलनाडु के मंत्री अनिथा आर राधाकृष्णन की 6.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की। ईडी ने धनशोधक अधिनियम मामले के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
एजेंसी के मुताबिक, मंत्री ने 2001 से 2006 के बीच कुल 18 संपत्तियों की खरीद अपने परिजनों के नाम पर की। इसमें 160 एकड़ की भूमि और निवासी संपत्ति भी शामिल है। जांच के बाद मंत्री के खिलाफ अवैध संपत्ति जुटाने के मामले में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मुंबई में सीबीआई के छापे में 13.40 करोड़ बरामद
मुंबई में18 करोड़ के पीएफ दावे में धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने चार जगहों पर छापे मारे। जांच एजेंसी ने करीब 13.40 करोड़ रुपये बरामद किए। दरअसल, जांच एजेंसी ने 30 दिसंबर को मुंबई में ईपीएफओ के कई अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किए थे। उन पर 712 फर्जी पीएफ खातों के दावे के जरिए ईपीएफओ को 18.97 करोड़ की चपत लगाने का आरोप है।
विज्ञापन
सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बुधवार को कहा, आरोपियों ने धोखाधड़ी के लिए नायाब तरीका अपनाया, कुछ बंद कंपनियों के फर्जी पीएफ खाते खोलकर उनमें दो से चार लाख रुपये रकम दिखाकर उसे फर्जी दावों के आधार पर निकाल लिया।