फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Madurai college student Dhanush Kumar designs solar-powered electric cycle A rider can travel more than a 20kms after downline

तमिलनाडु: पेट्रोल हुआ महंगा तो छात्र ने बना दी सोलर साइकिल, बैटरी खत्म होने पर भी चलेगी 20 किमी

Sat, 10 Jul 2021 11:23 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 10 Jul 2021 11:23 AM IST
सार

मदुरै निवासी छात्र धनुष कुमार ने सोलर पैनल की मदद से एक इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है। इस साइकिल की खास बात यह है कि इसकी बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 50 किमी तक सफर कर सकते हैं। बैटरी खत्म होने पर भी यह 20 किमी तक चल सकती है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Madurai college student Dhanush Kumar designs solar-powered electric cycle A rider can travel more than a 20kms after downline
अपनी सौलर साइकिल के साथ छात्र धनुष कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रहीं हैं। कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक दाम पर मिल रहा है। ऐसे में महंगाई से निपटने के लिए लोगों ने विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। इस दौरान, तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले एक कॉलेज के छात्र धनुष कुमार की सौर ऊर्जा से चलने वाली साइकिल सुर्खियों में है।

विज्ञापन


मदुरै निवासी छात्र धनुष कुमार ने सोलर पैनल की मदद से एक इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है। इस साइकिल की खास बात यह है कि इसकी बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 50 किमी तक सफर कर सकते हैं। बैटरी खत्म होने पर भी यह 20 किमी तक चल सकती है। इस साइकिल से 50 किमी तक का सफर करने का खर्च सिर्फ 1.50 रुपये आता है। इसे साइकिल और बाइक दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

 


धनुष कुमार ने बताया कि यह साइकिल 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है, इसलिए मदुरै जैसे छोटे शहरों के लिए यह काफी उपयोगी है। इस साइकिल में एक बैटरी लगाई गई है, जो सूर्य की रोशनी से चार्ज होती है। वैसे धनुष की यह साइकिल कुछ महीने पहले चर्चाओं में आई थी, लेकिन अब पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण यह मदुरै में लोकप्रिय होती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed