फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Madras High Court refuses to restrain State Election Commission from notifying polls to urban body polls

तमिलनाडु: शहरी निकाय चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग को अधिसूचना जारी करने से रोकने से हाईकोर्ट ने किया इनकार

Fri, 21 Jan 2022 09:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 21 Jan 2022 09:19 PM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी के चलते तमिलनाडु में शहरी निकाय चुनावों को स्थगित करने की मांग हो रही है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Madras High Court refuses to restrain State Election Commission from notifying polls to urban body polls
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग पर शहरी स्थानीय निकायों में चुनावों के लिए अधिसूचना जारी करने से रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की वजह से इन चुनावों को स्थगित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई 24 जनवरी तक के लिए टाल दी।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायाधीश पीडी आदिकेशवालु ने तमिलनाडु में शहरी निकाय चुनावों को कोविड की स्थिति में सुधार होने तक स्थगित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। अदालत ने कहा, अभी अधिसूचना जारी  नहीं की गई है लेकिन वकील का दावा है कि इसे कभी भी जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस मामले में तमिलनाडु राज्य निर्वाचन आयोग ने हाईकोर्ट को बताया कि इसने सुप्रीम कोर्ट को शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की अधिसूचना 26 जनवरी 2022 से पहले जारी करने का एक वचन दिया है। इसे लेकर कोरोना वायरस महामारी की स्थिति से निपटने के लिए उचित प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं और कुछ एहतियाती उपाय भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल के जरिए हो रही सुनवाई के दौरान तकनीकी दिक्कत आने पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई होगी। लेकिन, बाद में मामले को स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed