फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil nadu Leader Udhayanidhi stalin said Hindi is language of four to five states

Udhayanidhi: सनातन पर टिप्पणी के बाद फिर उदयनिधि ने दिया विवादित बयान, कहा- हिंदी चार-पांच राज्यों की भाषा

Fri, 15 Sep 2023 06:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Sep 2023 06:20 AM IST
सार

उदयनिधि ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने हमेशा की तरह यह टिप्पणी करके हिंदी के प्रति अपना प्यार दिखाया है कि केवल हिंदी ही लोगों को एकजुट करती है और क्षेत्रीय भाषाओं को सशक्त बनाती है।

विज्ञापन
Tamil nadu Leader Udhayanidhi stalin said Hindi is language of four to five states
उदयनिधि स्टालिन - फोटो : Twitter

विस्तार

सनातन पर अपने बेतुके बोल के लिए विवादों में घिरे तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने अब गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी, हिंदी देश को एकजुट करती है पर आपत्ति जताई है। उदयनिधि ने गृह मंत्री की बात को बेतुका बताया और कहा कि चार से पांच राज्यों में बोली जाने वाली हिंदी देश को एकजुट कैसे करती है।

विज्ञापन

उदयनिधि ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने हमेशा की तरह यह टिप्पणी करके हिंदी के प्रति अपना प्यार दिखाया है कि केवल हिंदी ही लोगों को एकजुट करती है और क्षेत्रीय भाषाओं को सशक्त बनाती है। मंत्री ने एक्स पर पूछा, तमिलनाडु में तमिल और पड़ोसी राज्य केरल में मलयालम बोली जाती है। हिंदी इन दोनों राज्यों को कैसे एकजुट कर रही है? यह कैसे सशक्त बना रही है? उन्होंने कहा, अमित शाह को गैर-हिंदी भाषाओं को प्रांतीय भाषाओं का दर्जा देना और उनका अपमान करना बंद करना चाहिए। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और फिर डीएमके नेता ए राजा ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिए हैं। जहां उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। वहीं ए राजा ने कहा था भारत जातियों के नाम पर वैश्विक बीमारी का कारण है। भारत लोगों को जाति के आधार पर बांट रहा है। दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय भी जाति के नाम पर हिंदू धर्म का प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में हिंदू धर्म न केवल भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है, बल्कि अब यह पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गया है। ए राजा का वीडिए भाजपा नेता के अन्नामलाई ने शेयर भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed