{"_id":"63f1b7e85156d1a98e0c07d5","slug":"tamil-nadu-kamal-haasan-to-campaign-for-congress-candidate-in-erode-bypoll-to-face-aiadmk-s-thennarasu-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: इरोड उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे कमल हासन, AIADMK के थेनारासु से मुकाबला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: इरोड उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे कमल हासन, AIADMK के थेनारासु से मुकाबला
Sun, 19 Feb 2023 11:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:17 AM IST
सार
ऐसा पहली बार होगा जब कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम किसी अन्य पार्टी का समर्थन करने जा रही है। इरोड पूर्वी सीट पर अन्नाद्रमुक पार्टी के उम्मीदवार के एस थेनारासु भी मैदान मे हैं।
विज्ञापन
कमल हासन
- फोटो : social media
विस्तार
तमिलनाडु की पूर्वी इरोड सीट पर होने वाले उपचुनाव में अभिनेता से राजनेता बने कमल हासल सत्तारूढ़ द्रमुक के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रगतिशील गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे। इस सीट से गठबंधन ने कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन को चुनाव में खड़ा किया है।
विज्ञापन
ऐसा पहली बार होगा जब कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम किसी अन्य पार्टी का समर्थन करने जा रही है। क्योंकि 2018 में पार्टी बनने के बाद 2021 के विधानसभा चुनावों सहित सभी चुनावों में कमल हासन की पार्टी अकेले लड़ी है।
विज्ञापन
अन्नाद्रमुक के थेनारासु से होगा मुकाबला
इरोड पूर्वी सीट पर अन्नाद्रमुक पार्टी के उम्मीदवार के एस थेनारासु भी मैदान मे हैं। इसके अलावा नाम तमिझार काची के सीमन और डीएसडीके उम्मीदवार सीमान भी चुनावी मुकाबले हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता एलंगोवन का मुकाबला इन तीन प्रमुख प्रतिद्वंदियों से होगा। एमएनएम द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, कमल हासन इस सीट पर पांच स्थानों पर चुनावी सभाएं करेंगे।
विज्ञापन