{"_id":"667c9dfc06c755fdd609a5b5","slug":"tamil-nadu-hooch-tragedy-death-toll-ncsc-member-meets-victims-families-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु शराब त्रासदी: अब तक 63 लोगों ने गंवाई जान, NCSC अध्यक्ष मकवाना ने पीड़ितों के परिवारों से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु शराब त्रासदी: अब तक 63 लोगों ने गंवाई जान, NCSC अध्यक्ष मकवाना ने पीड़ितों के परिवारों से की मुलाकात
Thu, 27 Jun 2024 04:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कल्लाकुरिची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कल्लाकुरिची
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:32 AM IST
सार
तमिलनाडु जहरीली शराब त्रासदी पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करने बुधवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना करुणापुरम क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मामले की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष किशोर मकवाना
- फोटो : एएनआई
विस्तार
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है। जहरीली शराब त्रासदी पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करने बुधवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना करुणापुरम क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों से मामले की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कल्लाकुरिची जिला कलेक्ट्रेट के अनुसार, कई लोगों का विभिन्न सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। त्रासदी में सोमवार तक 58 लोगों की मौत हुई थी। वर्तमान में राज्य के पांच अस्पतालों में कुल 88 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 47 सरकारी कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Kallakurichi, Tamil Nadu: National Commission for Scheduled Castes Chairman Kishor Makwana visits the families of hooch tragedy victims in the Karunapuram area. (26.06) pic.twitter.com/y48pchS6cd
— ANI (@ANI) June 26, 2024
विज्ञापन
इससे पहले, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष किशोर मकवाना के साथ तमिलनाडु अनुसूचित जाति आयोग (टीएनसीएससी) के उपाध्यक्ष पुनीथ पांडियन और राष्ट्रीय आदित्य विदर्भ आयोग के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सनमीत कौर ने शराब त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की।