फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Governor says - never meet to Assistant Professor of the college

सेक्स स्कैंडल: तमिलनाडु के राज्यपाल बोले- कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर से कभी नहीं मिला

Wed, 18 Apr 2018 08:26 AM IST
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Updated Wed, 18 Apr 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu Governor says - never meet to Assistant Professor of the college
बनवारीलाल पुरोहित (फाइल फोटो)
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंगलवार को उन आरोपों को बकवास व आधारहीन बताया, जिसमें उनके खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से यौन दुराचार के आरोप में जांच कराए जाने का दावा किया गया था। राज्यपाल ने अरुप्पूकोट्टई के देवांगा ऑर्ट्स कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर निर्मला देवी से कभी मुलाकात होने से भी इनकार किया।
विज्ञापन


निर्मला देवी को सोमवार को चार छात्राओं को अच्छे नंबरों व पैसे के बदले मदुरै कामराज विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ सेक्स करने का आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उधर, मंगलवार को तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक टीके राजेंद्रन ने निर्मला देवी के मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी है।
विज्ञापन


राजभवन में पुरोहित की नियुक्ति के बाद मंगलवार को पहली बार बुलाई गई पत्रकार वार्ता में राज्यपाल ने कहा, मैं कभी निर्मला देवी से नहीं मिला। मैं उसे नहीं जानता। मैं एक भाग्यशाली दादा हूं और मैं अपने ऊपर लगे ऐसे सभी आरोपों से इनकार करता हूं। बता दें कि राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की हैसियत से सोमवार को निर्मला देवी मामले में एक सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी, जिसे अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में एक समाचार पत्र ने एक दक्षिण राज्य के राज्यपाल पर यौन दुराचार के आरोपों की जांच गृह मंत्रालय की तरफ से कराए जाने की रिपोर्ट दी थी। सोमवार को निर्मला देवी का मामला सामने आने पर इस रिपोर्ट को तमिलनाडु के राज्यपाल से जोड़ा जाने लगा था। हालांकि फरवरी में रिपोर्ट प्रकाशित होने के तत्काल बाद खुद गृहमंत्रालय ने ही किसी राज्यपाल के खिलाफ यौन दुराचार के आरोप होने की जानकारी से इनकार कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed