{"_id":"5bf3ed1bbdec2269796aa91b","slug":"tamil-nadu-government-restrained-from-inaugurating-mgr-centenary-arch-by-madras-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने एमजीआर आर्च के अनावरण पर लगाई रोक, जारी रहेगा निर्माण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाईकोर्ट ने एमजीआर आर्च के अनावरण पर लगाई रोक, जारी रहेगा निर्माण
एजेंसी,चेन्नई।
Updated Tue, 20 Nov 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को यहां एमजीआर सेन्टेनरी आर्च (मेहराब) के अनावरण पर रोक लगा दी। अदालत ने हालांकि आर्च का आगे निर्माण करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम जी रामचंद्रन की जन्म शताब्दी पर इस 66 फुट चौड़ी और 52 फुट लंबी संरचना का निर्माण किया जा रहा है। रामचंद्रन एमजीआर के नाम से लोकप्रिय थे।
विज्ञापन
इस आर्च का निर्माण कामराज सलाई पर किया जा रहा है जो मरीना बीच के बगल में स्थित है। यहां अभिनेता से नेता बने दिवंगत रामचंद्रन की समाधि है।
हालांकि, जस्टिस एम सत्यनारायण और जस्टिस एन शेषासायी ने सरकार को, इस आर्च का विरोध करने वाली एक जनहित याचिका के निपटारे तक इसका उद्घाटन करने से रोक दिया। आर्च का करीब 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसका उद्घाटन अगले महीने निर्धारित है।
विज्ञापन