{"_id":"5ef887818ebc3e42c45993ad","slug":"tamil-nadu-government-decided-for-cbi-probe-into-death-of-father-and-son-after-alleged-police-torture","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : पुलिस की कथित पिटाई से पिता-पुत्र की मौत के मामले की सीबीआई करेगी जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु : पुलिस की कथित पिटाई से पिता-पुत्र की मौत के मामले की सीबीआई करेगी जांच
Sun, 28 Jun 2020 05:35 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
के पलानीस्वामी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
तमिलनाडु सरकार ने तूतिकोरिन में कथित पुलिस ज्यादती के बाद पिता-पुत्र की मौत के मामले में जांच सीबीआई को देने का फैसला किया है। राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रविवार को कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय से मंजूरी मिलने के बाद मामला मामले की जांच सीबीआई को हस्तांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि पी जयराज और उसके बेटे फेनिक्स को अपनी मोबाइल फोन की दुकान खोलने की अवधि से जुड़े लॉकडाउन के मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी 23 जून को कोविलपट्टी के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें बुरी तरह से पीटा था।
विज्ञापन
इस घटना के बाद से पूरे देश में रोष है। मामले में कार्रवाई करते हुए दो उप-निरीक्षकों सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। इसी बीच भाजपा तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन
सुपरस्टार रजनीकांत ने जताई संवेदना
इस मामले में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने पिता-पुत्र के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। अभिनेता के प्रचार संबंधी काम को देखने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि रजनीकांत ने पी जयराज की पत्नी से फोन पर बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।