{"_id":"5e577c4e8ebc3ef3923e3272","slug":"tamil-nadu-government-considering-proposal-against-nrc-and-npr-says-cm-palaniswami","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पर विचार कर रही तमिलनाडु सरकार: सीएम पलानीस्वामी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पर विचार कर रही तमिलनाडु सरकार: सीएम पलानीस्वामी
Thu, 27 Feb 2020 01:52 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
मुंख्यमंत्री पलानीस्वामी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा में एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पास होने के बाद तमिलनाडु में भी प्रस्ताव पास किए जाने के सवाल पर मुंख्यमंत्री पलानीस्वामी ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार इसपर विचार कर रही है। बिहार विधानसभा में एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन
Tamil Nadu CM Edappadi K. Palaniswami on being asked if the state assembly will also pass a resolution against NRC & on NPR like Bihar assembly: It is under consideration. #Tiruchirappalli (26.02.20) pic.twitter.com/CTe5NYgcZc
— ANI (@ANI) February 27, 2020
विज्ञापन
बिहार में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को 2010 के प्रारूप के साथ ही लागू करने को लेकर मंगलवार को विधानसभा में प्रस्ताव पास किया गया। बिहार एनडीए शासित राज्यों में ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया। इसे लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चा हो रही हैं।
विज्ञापन
एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पास होने से पहले नीतीश कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ विधानसभा में बने मुख्यमंत्री कक्ष में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। दोनों के बीच क्या बातें हुईं, इसको लेकर किसी ने खुलासा नहीं किया।
इस मुलाकात के थोड़ी देर बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदन में एनपीआर और एनआरसी पर प्रस्ताव पास होने की घोषणा कर दी। प्रस्ताव के मुताबिक बिहार में एनआरसी की आवश्यकता नहीं बताई गई है। साथ ही एनपीआर 2010 के प्रारूप के आधार पर लागू करने का सुझाव केंद्र सरकार को भेजने की बात कही गई है।
प्रस्ताव पास होने के बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में एनआरसी और एनपीआर लागू नहीं करने की हमारी मांग पर आज विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कराया गया। एनआरसी और एनपीआर पर एक इंच भी नहीं हिलने वाली भाजपा को आज हमने एक हजार किलोमीटर हिला दिया। भाजपा वाले माथा पकड़े टुकुर-टुकुर देखते रह गए। संविधान मानने वाले हम लोग सीएए भी लागू नहीं होने देंगे।