{"_id":"60873e0d8ebc3e8d3a367d53","slug":"tamil-nadu-government-approved-oxygen-production-in-sterlite-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल : तमिलनाडु सरकार ने स्टरलाइट प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन को मंजूरी दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना काल : तमिलनाडु सरकार ने स्टरलाइट प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन को मंजूरी दी
Tue, 27 Apr 2021 03:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 27 Apr 2021 03:56 AM IST
सार
- सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने लिया फैसला, चार महीने आंशिक तौर पर खुलेगा प्लांट
विज्ञापन
एडप्पडी के. पलानीस्वामी
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु सरकार ने वेदांता के तूतीकोरिन स्थित स्टरलाइट प्लांट को आंशिक तौर पर खोलने की अनुमति दे दी। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद स्टरलाइट प्लांट को चार महीने के लिए ऑक्सीजन उत्पादन की मंजूरी दी गई। राज्य सरकार ने मई, 2018 में स्टरलाइट के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन में 13 लोगों की मौत के बाद प्लांट को सील कर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को डीएमके समेत अन्य दलों के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार चार महीने के लिए स्टरलाइट प्लांट की बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी ताकि ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सके। यह अवधि बाद में बढ़ाई जा सकती है, लेकिन इस दौरान किसी तरह की कॉपर मेन्युफ्रैक्चरिंग की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऑक्सीजन की कमी से लोग मर रहे हैं और तमिलनाडु सरकार क्यों नहीं स्टरलाइट प्लांट को टेकओवर कर ऑक्सीजन उत्पादन शुरू करती है। हमें वेदांता या किसी अन्य में रुचि नहीं है, हम बस इतना चाहते हैं कि ऑक्सीजन की आपूर्ति होनी चाहिए।
विज्ञापन