फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu former Chief Minister Jayalalithaa's death will be judicial inquiry

जयललिता की मौत से उठेगा पर्दा, होगी न्यायिक जांच, 'अम्मा' का घर बनेगा मेमोरियल

Fri, 18 Aug 2017 05:50 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Fri, 18 Aug 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu former Chief Minister Jayalalithaa's death will be judicial inquiry
जयललिता

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत की जांच के लिए एक आयोग की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने जयललिता के आवास पोइस गार्डन को स्मारक बनाने का ऐलान किया।

विज्ञापन


इन घोषणाओं से एआईएडीएमके के दोनों गुटों के विलय की संभावना तेज हो गई है। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम गुट ये दोनों मांग कर रहा था।

गौरतलब है कि 75 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता की मौत पिछले वर्ष 5 दिसंबर को हो गई थी। इसके बाद से ही पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा उनकी मौत पर सवाल उठाए जा रहे थे और न्यायिक जांच की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि जांच आयोग का गठन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता मद्रास हाई कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश करेंगे। उन्होंने कहा की न्यायाधीश के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जांच आयोग गठित होने पर टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि 'मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि अम्मा को पूरा ट्रीटमंट दिया गया है लेकिन अब वह अचानक बदल गए हैं।'

गौरतलब है कि 5 दिसंबर को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में जयललिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही पार्टी के सदस्यों के एक गुट ने उनकी मृत्यु के आसपास परिस्थितियों पर सवाल उठाया था।

आपको बता दें कि जयललिता की मौत के बाद सबसे पहले पन्नीरसेल्वम के करीबी पांड्यन बंधुओं ने ही अम्मा की हत्या का आरोप शशिकला और उनके परिवार वालों पर लगाया था। 


मालूम हो कि जयललिता की मौत के बाद ही एआईएडीएमके में कई दिनों तक सियासी बवाल चलता रहा।

तमिलनाडु के सीएम की कुर्सी के लिए भी पार्टी घमासान सुर्खियों में छाया रहा और उसी दौरान शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल जाना पड़ा है। इतना ही नहीं शशिकला के भतीजे दिनाकरन भी कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed