फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Food Safety dept says tests samples of cough syrup found to be adulterated

Cough Syrup: तमिलनाडु खाद्य सुरक्षा विभाग का खुलासा, खांसी की दवा के नमूनों में पाई गई मिलावट

Sat, 04 Oct 2025 01:25 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 01:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश और राजस्थान में 11 बच्चों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। तमिलनाडु खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने कहा है, जांच में कफ सिरप के नमूने फेल हो गए हैं।

विज्ञापन
Tamil Nadu Food Safety dept says tests samples of cough syrup found to be adulterated
कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

तमिलनाडु खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि चेन्नई स्थित एक फार्मा कंपनी के परिसर से लिए गए खांसी की दवा के नमूनों में मिलावट पाई गई है। अधिकारी ने कहा कि विभाग ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है और उसे अपने संयंत्र में उत्पादन तत्काल रोकने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


कंपनी के नमूने हुए फेल
इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने 'कोल्ड्रिफ' ब्रांड की खांसी की दवा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था और बाजार से इसके सभी स्टॉक हटाने के आदेश दिए थे। तमिलनाडु सरकार की ओर से यह कदम मध्य प्रदेश और राजस्थान में 11 बच्चों की मौत के बाद उठाया गया है। इन बच्चों की मौत कथित रूप से इस कफ सिरप के सेवन से हुई है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि 1 अक्तूबर से इस खांसी की दवा की बिक्री पर पूरे तमिलनाडु में रोक लगा दी गई है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हाल ही में कांचीपुरम जिले के सुंगुवर्चत्रम स्थित कंपनी के फैक्टरी की जांच की थी और वहां से कफ सिरप के नमूने एकत्र किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Cough Syrup: जांच रिपोर्ट में खुलासा, 'कोल्ड्रिफ सिरप' से हुई मासूमों की मौत, मध्य प्रदेश में बिक्री पर बैन


फैक्ट्री में उत्पादन पूरी तरह रुका
शनिवार को जांच परिणामों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने बताया कि जांच में नमूने मिलावटी पाए गए हैं। हमने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है। अगले आदेश तक कंपनी के दवा का उत्पादन बंद करने के लिए कहा गया है। उन्होंने आगे कहा, कंपनी से संतोषजनक जवाब मिलने तक फैक्ट्री में उत्पादन पूरी तरह रुका रहेगा। 

अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने यह सिरप राजस्थान, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी में सप्लाई किया था। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में संदिग्ध गुर्दे की बीमारी से बच्चों की मौतें खांसी की दवा में ‘ब्रेक ऑयल सॉल्वेंट’ की मिलावट के कारण हुई हैं। मध्य प्रदेश में इस घटना में अब तक 9 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार राजस्थान में भी दो बच्चों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed