तमिलनाडु चुनावः राहुल गांधी ने किया प्रचार का आगाज, पीएम पर सीबीआई के इस्तेमाल का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य की अन्नाद्रमुक सरकार ने केंद्र सरकार के साथ समझौता कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं वो करवाने के लिए सीबीआई एवं दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं।
उन्होंने तमिलनाडु के अपने तीन दिनों के दौरे का कोयंबटूर से आगाज किया। वह एक खुले वाहन में सवार होकर जनता से रुबरू हुए और विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित किया। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित है।
कांग्रेस नेता ने सहयोगी द्रमुक का उल्लेख किए बगैर कहा, मैं तमिलनाडु के लोगों के साथ मिलकर काम करूंगा ताकि आप लोगों को वो सरकार मिल सके जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा, मैं तमिलनाडु में एक ऐसी सरकार लाने में मदद करना चाहता हूं जो सही मामलों में गरीबों, किसानों, मजदूरों और छोटे एवं मझोले कारोबारियों का सम्मान करती हो।
द्रमुक-कांग्रेस रिश्तों में तनाव
द्रमुक और कांग्रेस के रिश्तों में उस वक्त तनाव दिखा जब हाल ही में द्रमुक ने कहा कि वह पुडुचेरी में सभी 30 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पुडुचरी में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है। राहुल गांधी के चुनावी अभियान में भी अब तक द्रमुक के पदाधिकारी नजर नहीं आए हैं।
राहुल गांधी ने तिरुपुर में कहा कि आरोप लगाया कि देश में गरीबों व श्रमिकों पर सुनियोजित ढंग से हमले हो रहे हैं। ये हमले देश के श्रमिकों और छोटे व मध्यम श्रेणी के कारोबार की रीढ़ तोड़ने के इरादे से किए जा रहे हैं।
There is a systematic & organised assault taking place on workers & poor people of this country. Don't think that these are policy mistakes. These are things that are done on purpose to break backbone of Indian workers & Indian small & medium businesses: Rahul Gandhi in Tiruppur https://t.co/aGo8V7Scf7 pic.twitter.com/EC6ad6k6h6
— ANI (@ANI) January 23, 2021