{"_id":"6001cefbefe28a47c2495993","slug":"tamil-nadu-elections-kamal-haasans-party-gets-flashlight-symbol","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : कमल हासन की पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, ‘टॉर्च’ के सहारे 234 सीटों पर उतरेगी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु : कमल हासन की पार्टी को मिला चुनाव चिह्न, ‘टॉर्च’ के सहारे 234 सीटों पर उतरेगी पार्टी
Fri, 15 Jan 2021 10:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kamal Hasan
मक्कल नीधि मय्यम पार्टी प्रमुख अभिनेता कमल हासन ने शुक्रवार को बताया कि आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने उनकी पार्टी को चुनाव चिह्न दे दिया है। हासन की पार्टी का चुनाव चिह्न ‘टॉर्च’ होगी।
विज्ञापन
ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि हमें तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर चुनाव चिह्न टॉर्च मिला है। बता दें कि राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। हासन की पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव भी ‘टॉर्च’ चिह्न पर लड़ी थी और उसे 3.77 प्रतिशत वोट मिले थे।
विज्ञापन