फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Eight devotees died after their car plunged into a 40-foot-deep pit at Kumuli mountain pass

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: कुमुली पहाड़ी दर्रे से 40 फुट गहरी खाई में गिरी कार, आठ श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Sat, 24 Dec 2022 10:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 24 Dec 2022 10:02 AM IST
सार

तमिलनाडु के थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी दर्रे पर एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

विज्ञापन
Tamil Nadu Eight devotees died after their car plunged into a 40-foot-deep pit at Kumuli mountain pass
दुर्घटनाग्रस्त कार को निकालते हुए बचाव दल - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के थेनी जिले के कुमुली पहाड़ी दर्रे से एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से आठ सबरीमाला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी सबरीमला से लौट रहे थे। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी के वी मुरलीधरन ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई औक दो घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पहाड़ी रास्ते में मोड़ पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है और वे जिले के अंदीपट्टी के रहने वाले थे। वे सबरीमाला से लौट रहे थे।  
विज्ञापन


तमिलनाडु और केरल के सीएम ने जताया शोक
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और दुर्घटना में घायल हुए दो व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed